फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Nostradamus Shocking Predictions on World War and apocalypse warning in 2026 check details in Hindi

Nostradamus: 2026 में होगा तीसरा विश्व युद्ध और खून से भर जाएगा ये शहर, नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी

Thu, 01 Jan 2026 09:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 01 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

Nostradamus Predictions For 2026: नए साल यानी 2026 की शुरुआत हो गई है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। जिनमें युद्ध, महंगाई, जलवायु संकट जैसे कई संकट शामिल हैं। ऐसे माहौल में लोंगो का भविष्य को लेकर डर और जिज्ञासा दोनों बढ़ना लाजमी है। 

विज्ञापन
Nostradamus Shocking Predictions on World War and apocalypse warning in 2026 check details in Hindi
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Nostradamus 2026 Predictions:  नए वर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि नए वर्ष में क्या होने वाला है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। इनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा नाम भी शामिल है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। नास्त्रेदमस की अभी तक की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। यह भविष्यवाणियां उन्होंने अपनी लेस प्रोफेटिज में की थीं। 

विज्ञापन


नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको अपनी खबर में नास्त्रेदमस की 2026 के लिए की गई भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। नए साल की गईं उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने महायुद्ध की भविष्यवाणी की थी, जिसनें पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया है।

विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने दुनिया के लिए AI को बताया खतरा, 2026 की भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड का ये शहर खून से भर जाएगा

नास्त्रेदमस ने स्विट्जरलैंड के तिचीनो शहर को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। इसके मुताबिक शहर तिचीनो खून से भर जाएगा। स्विट्जरलैंड का सबसे दक्षिणी इलाका तिचीनो है। यहां पर बड़ी संख्या में जंगल, झीलें और ग्लेशियर हैं। किसी को नहीं पता है कि इस जगह का नाम इस भविष्यवाणी में क्यों आया है? वजह कुछ भी हो, लेकिन बहुत ही खतरनाक प्रतीत हो रहा है।  


महीनों चलेगा महायुद्ध

नास्त्रेदमस की अगली भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले साल में एक बड़ा युद्ध हो सकता है, जिससे तबाही मच सकती है। यह युद्ध विश्व की महाशक्तियों के बीच हो सकता है, जो कि सात महीने तक चलेगा। कुछ जानकार मानते हैं कि यह भविष्यवाणी आने वाले साल पर बहुत ज्यादा सटीक बैठती है। कुछ लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध का संकेत भी मानते हैं। इसमें अमेरिका, चीन और रूस समेत कई देशों का जिक्र किया गया है। 

New Year 2026: जानें कब से शुरू हुई थी, 1 जनवरी को ही नया साल मनाने की यह प्रथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed