फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा अजीबोगरीब देश, जहां जेल में बंद कैदी खुद ही खोदते हैं अपनी कब्र!

Sun, 16 Feb 2020 10:36 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
North Korea prisons where prisoners dig their own graves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अक्सर आप सुनते होंगे कि कई जेलों में कैदियों के साथ बुरा बर्ताव होता है, उन्हें यातनाएं दी जाती हैं। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां जेल में बंद कैदी खुद ही अपनी कब्र खोदते हैं। जी हां, यह जानकर आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन वहां के कुछ पूर्व कैदियों की मानें तो यह बिल्कुल सच है। 

North Korea prisons where prisoners dig their own graves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस देश का नाम है उत्तर कोरिया। वैसे तो उत्तर कोरिया और वहां के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में पूरी दुनिया जानती है और यहां के अजीबोगरीब नियमों के बारे में भी लोगों को बहुत अच्छे से पता है। इसके अलावा यहां कैदियों के साथ कितना बुरा बर्ताव होता है, ये भी किसी से छिपा नहीं है, खासकर विदेशी कैदी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन कैदियों से यहां जबरन मजदूरी करवाई जाती है। 

North Korea prisons where prisoners dig their own graves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं कि उत्तर कोरिया की जेलों में बंद कैदियों को बेहद ही छोटे-छोटे सेलों में सुलाया जाता है उन्हें खाने के लिए चूहे और मेंढक दिए जाते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से कैदियों की पिटाई की जाती है और 24 घंटे में करीब 12 घंटे उनसे कठोर श्रम करवाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
North Korea prisons where prisoners dig their own graves
उत्तर कोरिया की कैद में रह चुके अमेरिका छात्र ओट्टो वार्मबियर - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया में कानून बहुत ही कड़े हैं। इतने कड़े कि शायद ही आपको उसका अंदाजा हो। साल 2012 में उत्तर कोरिया गए एक कोरियाई अमेरिकी शख्स केनेथ बे के पास से धार्मिक सामग्री से भरी हार्ड डिस्क मिली थी, जिसके बाद उन्हें 15 साल तक जबरन मजदूरी करने की सजा सुनाई गई थी। हालांकि खराब स्वास्थ्य के चलते साल 2014 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके अलावा साल 2016 में 22 वर्षीय अमेरिकी छात्र ओट्टो वार्मबियर को भी एक होटल का बिलबोर्ड चुराने की कोशिश के आरोप में 15 साल की कठिन मजदूरी करने की सजा सुनाई गई थी। हालांकि कुछ महीनों के बाद उन्हें भी रिहा कर दिया था, लेकिन वो कोमा में चले गए थे। 

विज्ञापन
North Korea prisons where prisoners dig their own graves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, उत्तर कोरिया की जेलें दुनिया की सबसे भयानक जेलों में से एक हैं। यहां हजारों लोगों को, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं- उन्हें जेल कैंपों और उत्तर कोरिया के कैदखानों में रखा जाता है। कहते हैं कि इनमें से तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्होंने कोई अपराध ही नहीं किया है, लेकिन फिर भी वो कैद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed