Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   No Car, No Complaints Just a Fathers Love Viral Video Melts Hearts

वायरल: बेटी को अकेले नहीं जाने दिया, सुबह अंधेरे में साइकिल लेकर निकल पड़े पिता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

Thu, 12 Nov 2026 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Nov 2026 10:10 AM IST
सार

Viral Video: यूपी की नैमिषा कश्यप पेट परीक्षा देने जा रही थीं। सुबह 4:30 बजे उनके पिता उन्हें साइकिल पर बैठाकर चौराहे तक छोड़ने निकले। पिता-बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

विज्ञापन
No Car, No Complaints Just a Fathers Love Viral Video Melts Hearts
पिता का प्यार देख भावुक हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्रामmemecentral.teb

विस्तार

कहते हैं कि पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। उनके प्यार जताने का तरीका भले ही थोड़ा अलग हो, लेकिन बच्चों की खुशी और सुरक्षा के लिए वे हर मुश्किल उठाने को तैयार रहते हैं। कभी वे अपनी जरूरतों को पीछे छोड़ देते हैं, तो कभी बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में एक पिता सुबह-सुबह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए साइकिल लेकर निकल पड़े। खास बात यह है कि उस वक्त सुबह के करीब 4:30 बज रहे थे और चारों तरफ अंधेरा था।

विज्ञापन


सुबह 4:30 बजे बेटी को लेकर निकले पिता
यह वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। इसमें नैमिषा कश्यप नाम की युवती अपने पिता के साथ साइकिल पर सफर करती नजर आ रही हैं। नैमिषा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी पेट में शामिल होना था। परीक्षा के लिए उन्हें सुबह ही घर से निकलना पड़ा। वीडियो में नैमिषा बताती हैं कि सुबह के करीब 4:30 बज रहे हैं और अभी चारों तरफ अंधेरा है। ऐसे में उनके पिता उन्हें साइकिल से चौराहे तक छोड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Meme Central (@memecentral.teb)

विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी कर रही थी पूरे सफर को रिकॉर्ड
वीडियो में पिता साइकिल चलाते दिखाई देते हैं, जबकि बेटी पीछे बैठकर इस पूरे सफर को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रही होती हैं। आमतौर पर इस समय लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं, लेकिन नैमिषा के पिता अपनी बेटी को सुरक्षित आगे तक पहुंचाने के लिए इतनी सुबह ही निकल पड़े। उनके पास भले ही कोई गाड़ी नहीं थी, लेकिन बेटी की मदद करने का जज्बा किसी चीज से कम नहीं था।


पिता के इस अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिता का प्यार कई बार उनकी बातों में नहीं, बल्कि उनके कामों में दिखाई देता है। बेटी की परीक्षा के लिए इतनी सुबह उठना और उसे खुद साइकिल से छोड़ने जाना इसी प्यार की एक छोटी सी मिसाल है। दरअसल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए परीक्षा का दिन काफी अहम होता है। महीनों की मेहनत के बाद जब परीक्षा देने का समय आता है, तो मन में कई तरह की चिंताएं रहती हैं। ऐसे में परिवार का साथ और हौसला किसी बड़ी ताकत से कम नहीं होता। नैमिषा के पिता ने भी अपनी बेटी का साथ देकर उसे यह भरोसा दिलाया कि इस सफर में वह अकेली नहीं है।

यूजर्स बोले- पिता से बड़ा सपोर्टर कोई नहीं
वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई पिता के इस प्यार को सलाम कर रहा है, तो कोई नैमिषा को परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दे रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि पिता भले ही अपने बच्चों से ज्यादा बातें न करें, लेकिन जरूरत पड़ने पर सबसे पहले उनके साथ खड़े होते हैं। यही वजह है कि साइकिल पर पिता-बेटी का यह छोटा सा सफर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed