फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   nepal flood little boy carries sister searching parents

माता-पिता से बिछड़ा नन्हा बच्चा, बहन को पीठ पर उठाए परिवार को ढूंढता दिखा, रुला देगा नेपाल का ये वीडियो

Mon, 31 Aug 2026 03:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 03:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के हर दिन कई वीडियो को देखने के मिल रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को रूह कांप जाएगी। एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक बच्चा अपनी नन्ही बहना को पीठ पर उठाए अपने माता-पिता की तलाश कर रहा है। 

विज्ञापन
nepal flood little boy carries sister searching parents
माता-पिता से बिछड़ा नन्हा बच्चा, बहन को पीठ पर उठाए परिवार को ढूंढता दिखा - फोटो : एक्स

विस्तार

विज्ञापन

नेपाल में आई त्रासदी में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार हजार से ज्यादा लोग लापता है। इस प्राकृतिक आपदा में कोई अपना आशियाना खो दिया, तो किसी ने अपने को खो दिया। किसी का परिवार बिछड़ गया, तो किसी ने अपने माता-पिता को खोज दिया। बहुत बच्चे ने अपने मां-बाप को खो दिया। इस तबाही के हर दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जो लोगों को हिलाकर रख दे रहे हैं। 

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी नन्ही बहन को पीठ पर उठाकर चलता दिख रहा है। बच्चे के चेहरे और शरीर पर खरोंच और चोट के निशान हैं। दोनों बच्चे एक पहाड़ी इलाके के कच्चे रास्ते से होकर जाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। अब इस लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे नेपाल की बाढ़ से जुड़ा बताया है और दावा किया गया है छोटा बच्चा अपनी बहन की देखभाल करते हुए अपने माता-पिता को तलाश रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे हजारों लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नेपाल में आई बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा विशालकाय अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेहद छोटी उम्र का है बच्चा

वायरल वीडियो में दिख रहा बच्चा बेहद कम उम्र का है। उसे पीठ पर बहन है और बच्चे के चेहरे पर चोट का निशान है। इसके बाद भी वो अपनी मासूम बहन को पीठ पर उठाकर आगे बढ़ता दिख रहा है। बच्चे के चेहरे पर थकान और परेशानी साफ दिख रही है। छोटी बच्ची भी उसके साथ है और भाई उसे संभालते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। वीडियो में आसपास हरियाली, खेत, मिट्टी का रास्ता और ग्रामीण क्षेत्र दिखाई दे रहा है। 

फट सकती हैं 407 ग्लेशियल झीलें! हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में बड़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद UN ने दी चेतावनी

बच्चे को खुद मदद की जरूरत 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि बच्चे को किसी बड़े की मदद की जरूरत है। बच्चा इस उम्र में भी अपनी बहन को संभालता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि यह दृश्य दर्दनाक है। लोग बच्चों की सलामती की कामना कर रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि बच्चा जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed