फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या है रहस्यमय संगठन इलुमिनाती? 243 साल से बना है एक राज

Fri, 29 May 2020 11:00 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Mystery of Secret society Illuminati founded by Adam Weishaupt 243 years ago
रहस्यमय इलुमिनाती संगठन का प्रतीक - फोटो : Pixabay

आप खुफिया एजेंसियों के बारे में तो जानते ही होंगे, जैसे- भारत की रॉ, इस्त्रायल की मोसाद, अमेरिका की सीआईए और ब्रिटेन की एमआई-6, लेकिन क्या आप इलुमिनाती के बारे में जानते हैं? शायद नहीं जानते होंगे, क्योंकि दुनिया के अधिकतर लोगों ने तो इसका नाम तक नहीं सुना होगा। यहां तक कि इलुमिनाती का जन्म जहां हुआ था, वही के अधिकतर लोग इसके बारे में नहीं जानते। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये इलुमिनाती है क्या और कहां से इसकी शुरुआत हुई थी?  

Mystery of Secret society Illuminati founded by Adam Weishaupt 243 years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

असल में इलुमिनाती 18वीं सदी का एक खुफिया संगठन था, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह कई देशों में आज भी सक्रिय है और खुफिया बैठकें करता है। यहां तक कि जब दुनिया के किसी कोने में कोई घटना घटती है और उसके बारे में पहले से किसी को कुछ पता नहीं होता तो कह दिया जाता है कि उसमें इलुमिनाती का हाथ था। इसी वजह से इसे एक रहस्यमय संगठन माना जाता है। 

Mystery of Secret society Illuminati founded by Adam Weishaupt 243 years ago
'द बबुश्का लेडी' - फोटो : Social media

कुछ लोगों का मानना है कि 18वीं सदी में फ्रांस में हुई क्रांति के पीछे इलुमिनाती का ही हाथ था। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या में भी इसी संगठन का हाथ था। 22 नवंबर 1963 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए हैं, लेकिन आखिर उनकी हत्या के पीछे का कारण क्या था और किसने उनकी हत्या करवाई थी, यह आज तक स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जाता है कि उनकी हत्या के समय उनके आसपास एक महिला दिखी थी, जिसके हाथ में कैमरे की तरह दिखने वाला एक पिस्तौल था। इस महिला को 'द बबुश्का लेडी' के नाम से जाना जाता है। अब ये महिला कौन थी, इसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of Secret society Illuminati founded by Adam Weishaupt 243 years ago
प्रोफेसर एडम वीशॉप्ट - फोटो : Social media

माना जाता है कि इलुमिनाती की शुरुआत जर्मनी के बावरिया सूबे में स्थित एक छोटे से शहर इंगोल्स्ताद में हुई थी। वर्ष 1776 में इंगोल्स्ताद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एडम वीशॉप्ट ने इसकी शुरुआत की थी, जिसका नाम उन्होंने 'ऑर्डर ऑफ इलुमिनाती' रखा था। कहते हैं कि प्रोफेसर एडम वीशॉप्ट इस संगठन की मदद से कट्टरपंथ से आजाद एक नई दुनिया की स्थापना करना चाहते थे, जहां मजहब की दीवारें न हों और सबको बराबरी का हक हासिल हो।

विज्ञापन
Mystery of Secret society Illuminati founded by Adam Weishaupt 243 years ago
प्रोफेसर एडम वीशॉप्ट की किताब - फोटो : Social media

प्रोफेसर वीशॉप्ट की लिखी एक किताब आज भी इंगोल्स्ताद के म्यूजियम में सुरक्षित रखी हुई है। इस किताब में उन्होंने अपने काम के बारे में बताया है कि आखिर खुफिया संगठन इलुमिनाती की शुरुआत के पीछे उनका मकसद क्या था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed