फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mystery of longyearbyen city in norway where people did not been dead from 70 years know what is the secret behind this

अजब-गजब: यहां पर 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Thu, 31 Mar 2022 10:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
mystery of longyearbyen city in norway where people did not been dead from 70 years know what is the secret behind this
यहां 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत - फोटो : iStock

विज्ञापन

भारत सेमत दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में जानने पर लोगों को यकीन नहीं होता है। एक ऐसी जगह है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको इस अनोखी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर 70 सालों में कोई इंसान मरा नहीं है। यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। अब आप सोचेंगे कि वहां पर कोई रहता ही नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं है लोग रहते हैं। लेकिन इस अनोखी जगह पर 70 सालों में किसी की भी मौत नहीं हुई है। आईए जानते इस खास जगह के बारे में...

यह अनोखी जगह नार्वे में है। यहां पर कई खूबसूरत जगहें हैं जिसकी वजह से दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल है। नॉर्वे में इस जगह का नाम है लॉन्ग इयरबेन। इस स्थान पर कोई भी मर नहीं सकता है। इसकी वजह जानकर आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि आखिर ऐसा क्यों? 

विज्ञापन

mystery of longyearbyen city in norway where people did not been dead from 70 years know what is the secret behind this
यहां 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत - फोटो : iStock

नार्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है और रात नहीं होती है। यहां के स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। लॉन्ग इयरबेन में यहां के प्रशासन ने एक कानून बनाया हुआ है जिसकी वजह से यहां लोग मर नहीं सकते हैं।
यहां पर इंसानों की मौत पर बैन लगाकर रखा गया है।

mystery of longyearbyen city in norway where people did not been dead from 70 years know what is the secret behind this
यहां 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत - फोटो : iStock

जानिए क्या है कानून

नार्वे के उतरी ध्रुव में स्थित लॉन्ग इयरबेन में सालभर भीषण ठंड पड़ती है जिसकी वजह से यहां पर शव सड़ नहीं पाता है। इसकी वजह से यहां पर प्रशासन ने इसानों के मरने पर बैन लगाया हुआ है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस शहर में 70 सालों से किसी की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन

mystery of longyearbyen city in norway where people did not been dead from 70 years know what is the secret behind this
यहां 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत - फोटो : iStock

शहर में 100 साल पहले हुई थी मौत 

इस अनोखे शहर में ईसाई धर्म के ज्यादा लोग रहते हैं। साल 1917 में यहां पर एक शख्स की मौत हुई थी जो इनफ्लुएंजा से पीड़ित था। उस व्यक्ति के शव को लॉन्ग इयरबेन में दफन किया गया था, लेकिन उसके शव में अभी तक इनफ्लुएंजा के वायरस हैं। इसकी वजह से ही प्रशासन ने यहां पर किसी के मरने पर रोक लगा दी है ताकि शहर को किसी भी महामारी से बचाया जा सके।

mystery of longyearbyen city in norway where people did not been dead from 70 years know what is the secret behind this
यहां 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत - फोटो : iStock

इस शहर की आबादी करीब 2000 है। अगर यहां पर कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो उसे प्लेन से दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया जाता है। फिर उसी स्थान पर मौत के बाद उस शख्स का अंतिम संस्कार किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed