फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mystery: इस समुद्र के बीच किसी की भी हो सकती है मौत! जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Fri, 19 May 2023 05:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 19 May 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mystery Anyone Can Die in the Middle of This Sea! Know What Is the Secret Behind It News in Hindi
ये डेथ पूल ले सकता है किसी की भी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Mystery Behind Red Sea: हमारी इस जमीन कि दुनिया से परे समुद्र की गहराईयों में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। हालांकि इसके बारे में जानना काफी दिलचस्प होता है, फिर चाहे वो समुद्र का कोई रहस्यमयी जीव हो या फिर समुद्र से जुड़ी कोई हैरतअंगेज बात। अक्सर लोग इन गहराइयों में छिपे राज के बारे में जानना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों भी एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। दरअसल हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों की एक टीम ने लाल सागर में एक बेहद दुर्लभ पूल की खोज की है, जो बेहद नमकीन है। हैरानी की बात ये है कि इस पूल में बिल्कुल भी ऑक्सीजन नहीं है, यही वजह है कि यहां पर किसी भी जीव का जिंदा रहना नामुमकिन है। इस बात की जानकारी वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा रहे एक वैज्ञानिक ने दी है।

Mystery Anyone Can Die in the Middle of This Sea! Know What Is the Secret Behind It News in Hindi
ये डेथ पूल ले सकता है किसी की भी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
वैज्ञानिकों ने हाल ही में लाल सागर की सतह पर एक 10 फीट लंबे पूल को खोजा है जो बेहद खारा है। यह पूल समुद्री जीवों और इंसानों के लिए मौत का कारण बन सकता है। बताया जा रहा है कि यह खोज पृथ्वी पर जीवन की सीमाओं के बारे में पता लगाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
 
Mystery Anyone Can Die in the Middle of This Sea! Know What Is the Secret Behind It News in Hindi
ये डेथ पूल ले सकता है किसी की भी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक रिपोर्ट के मुताबिक मियामी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस 'डेथ पूल' की खोज में पाया कि ब्राइन पूल में कोई ऑक्सीजन मौजूद नहीं है। ऐसे में ये पूल किसी भी समुद्री जीव या इंसान को तुरंत अचेत कर सकता है। इतना ही नहीं यहां इनकी मौत भी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery Anyone Can Die in the Middle of This Sea! Know What Is the Secret Behind It News in Hindi
ये डेथ पूल ले सकता है किसी की भी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
टीम ने रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवाटर व्हीकल (ROV) की मदद से इस पूल को ढूंढा है, जो 1,770 मीटर की गहराई में है। यह पूल बेहद खतरनाक है, जिसमें जाते ही ऑक्सीजन ने मिलने पर कुछ ही पल में जीव की मौत हो सकती है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed