फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious Village Story: Wives Killed Hundreds of Husbands Know Reason Behind

Mysterious Village: इस गांव की पत्नियों ने सैकड़ों मर्दों की कर दी थी हत्या, खौफनाक कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

Fri, 29 Aug 2025 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 07:03 PM IST
सार

सामूहिक हत्या की मुख्य अभियुक्त एक महिला जोजसाना फाजकास को ठहराया गया था। जोजसाना फाजकास इस गांव की दाई थी। इस गांव में कोई कोई स्थानीय डॉक्टर नहीं था, तो दाई ही लोगों को दवा वगैहरा देती थीं। 
 

विज्ञापन
Mysterious Village Story: Wives Killed Hundreds of Husbands Know Reason Behind
इस गांव की पत्नियों ने सैकड़ों मर्दों की कर दी थी हत्या - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Mysterious Village Story: दुनिया में अक्सर कई घटनाएं होती हैं, जो दिल को झकझोर कर रख देती हैं। वर्तमान समय में हर दिन हत्या की खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। लेकिन 95 साल पहले एक एसी खबर सामने आई थी, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया। यह खबर एक अमेरिकी अखबार में छपी, जिसने दुनिया में तहलका मचा दिया। 

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, करीब 50 महिलाओं के एक मुकदमा शुरू किया गया। इन महिलाओं पर आरोप था कि उन्होंने इस यूरोपीय देश के एक गांव में रहने वाले ज्यादातर पुरुषों को जहर देकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, नाग्यरेव नाम के गांव में कई महिलाओं ने 50 से ज्यादा पुरुषों को जहर देकर मार दिया था। यह इलाका हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से करीब 130 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। साल 1911 से 1929 के बीच यह हत्याएं की गई थीं। महिलाएं पुरषों को खाने में आर्सेनिक मिलाकर मारती थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि उन्होंने 100 से ज्यादा, तो कुछ में 300 से ज्यादा मर्दों की जहर देकर हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन सामूहिक हत्या की मुख्य अभियुक्त एक महिला जोजसाना फाजकास को ठहराया गया था। जोजसाना फाजकास इस गांव की दाई थी। इस गांव में कोई कोई स्थानीय डॉक्टर नहीं था, तो दाई ही लोगों को दवा वगैहरा देती थीं। 

Chandra Grahan 2025: सिर्फ सात दिन बाद लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए समय और तारीख, क्या भारत में आएगा नजर?

जोजसाना फाजकास से गांव की महिलाएं खुलकर बात करती थीं। उसने महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें पतियों या मर्दों के साथ कोई दिक्कत है, तो वह हल बता सकती है। मुकदमे के दस्तावेजों के मुताबिक, गांव की महिलाओं ने मर्दों पर दुर्व्यवहार, रेप और हिंसा की दर्दनाक कहानियां बताई थीं। इसके बाद दाई ने महिलाओं को आसान उपाय बताया और कहा कि जो पति ऐसा करें, उन्हें खान में जहर देकर मार दें। 


जोजसाना फाजकास दाई और केमकल वाली दवाइयों के बारे में जानकारी की वजह से प्रसिद्ध थीं। इस गांव में न पादरी थी और न डाॅक्टर इसलिए लोगों ने इन पर भरोसा जताया। उन्होंने गांव गर्भपात करने शुरू कर दिए, जिसके कारण उन पर मुकदमे हुए, लेकिन उन्हें कभी सजा नहीं हुई। 

Video: मम्मी की सीट पर लेटा था क्यूट बेबी, मां ने पूछा- टिकट कहा है? मासूम के रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौर में कम उम्र में लड़कियों की शादी कर दी जाती थी। उस समय तलाक लेने मुश्किल था, इसलिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया। जब 1929 में पुलिस को यह पता चला, तो कब्रों से लाशें निकाली गईं और जांच में पता चला कि इन्हें आर्सेनिक देकर मारा गया है। जब पुलिस उसे पकड़ने गई, तो उसने जहर पी लिया और वह भी मर गई। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed