फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mysterious train that disappears for 6 days beijing to moscow k3 trans mongolian journey world longest rail

Mysterious Train: स्टेशन से छूटते ही लापता हो जाती है ये ट्रेन! फिर इतने दिन रहती है गायब, जानिए कहां चलती है

Tue, 11 Nov 2025 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 05:14 PM IST
सार

Mysterious Train: दुनिया में एक ऐसी ट्रेन है, जो स्टेशन से छूटते ही लापता हो जाती है। यह कोई कहानी नहीं है, बल्कि सच्चाई है। यह ट्रेन चीन की राजधानी बीजिंग से रूस की राजधानी मॉस्को तक की 7826 किलोमीटर लंबी यात्रा करती है।

विज्ञापन
mysterious train that disappears for 6 days beijing to moscow k3 trans mongolian journey world longest rail
स्टेशन से छूटते ही लापता हो जाती है ये ट्रेन! - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Mysterious Train: दुनिया में एक ऐसी ट्रेन है, जो स्टेशन से छूटते ही लापता हो जाती है। यह कोई कहानी नहीं है, बल्कि सच्चाई है। यह ट्रेन चीन की राजधानी बीजिंग से रूस की राजधानी मॉस्को तक की 7826 किलोमीटर लंबी यात्रा करती है। यह ट्रेन चीन, मंगोलिया और रूस तीन देशों से होकर गुजरती है। हर बुधवार को बीजिंग से ट्रेन चलती है और अगले सोमवार को मॉस्को पहुंचती है। कोरोना के कारण 2020 से इस ट्रेन का संचालन बंद था। 2025 में खाली टेस्ट किया जा चुका है और अब जल्द यात्री सर्विस के शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं आखिर ट्रेन का रहस्य क्या है?  

विज्ञापन


आमतौर पर ट्रेनों के चलने के बाद उनके स्थान पता चल जाता है, वो कहां पर है। ट्रेन यात्री अपने घर वालों के संपर्क में रहते हैं और परिवार के लोग उनके बारे में जान सकते हैं। लेकिन यह ट्रेन बीजिंग स्टेशन से निकलते ही लोगों से कट जाती है। गोबी डेजर्ट के सुनसान रेगिस्तान और दूर-दूर मंगोलिया के घास के मैदान नजर आते हैं। 
विज्ञापन


फिर यह ट्रेन साइबेरिया की बर्फीली जंगल से होकर गुजरती है। यह ट्रेन दिन 6 दिन में 7800 किमी से ज्यादा का सफर तय करती है। सीमा पर गेज चेंज होता है, चीन का नैरो गेज, रूस-मंगोलिया का ब्रॉड गेज। एरेनहॉट सीमा पर ट्रेन को तीन घंटे तक जैक से उठाकर बोगी को बदला जाता है। यात्री ट्रेन से बाहर आकर इस कमाल को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: दूल्हे ने शादी में मोर बनकर किया ऐसा डांस कि दुल्हन हुई शर्म से लाल, गेस्ट भी शर्म हुए पानी-पानी


रोमांचक होती है यात्रा

इस ट्रेन में केबिन होते हैं डीलक्स 2-बर्थ (प्राइवेट, शावर वाला) या 4-बर्थ हार्ड स्लीपर। इस ट्रेन में यात्रियों को खाना भी मिलता है। हर देश में यात्रियों के लिए अलग डाइनिंग कार होती है। रूस में बोर्श सूप और वोदका, चीन में चाइनीज और मंगोलिया में मटन सूप और डंपलिंग्स।

Science News: इतने साल बाद सूरज की होगी मौत और पृथ्वी समेत सभी ग्रहों को निगल जाएगा? वैज्ञानिकों के नई खोज से मची हलचल

इस ट्रेन का एक तरफ किराया करीब 3800 चाइनीज युआन (करीब 45,000 रुपये) से शुरू होता है और इसमें सिर्फ कैश देना होता है। इस ट्रेन यात्रा करने वालों के पास चीन, मंगोलिया और रूस तीनों देशों का ट्रांजिट या टूरिस्ट वीजा होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed