फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious Fish seen in the Pacific Ocean video viral on social media

Mysterious Fish: प्रशांत महासागर में नजर आई खतरनाक रहस्यमय मछली, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Fri, 25 Nov 2022 03:50 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 25 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में समंदर के अंदर तैरती एक रहस्यमय मछली नजर आ रही है, जो बेहद अजीब और खतरनाक लग रही है।
 

विज्ञापन
Mysterious Fish seen in the Pacific Ocean video viral on social media
Mysterious fish found swimming in Pacific Ocean - फोटो : twitter/@OTerrifying

विस्तार

Mysterious Fish Viral Video: दुनिया में कई ऐसे जीव-जंतु आज भी हैं, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हमें खुद से मीलों दूर रहने वाली चीजों के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। सोशल मीडिया पर कई बार हमें हैरतअंगेज चीजें देखने को मिलती हैं। इन दिनों भी एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है, जो जमकर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में समुद्र के अंदर तैरती एक रहस्यमय मछली नजर आ रही है, जो बेहद अजीब और खतरनाक लग रही है। हालांकि, इसका आकार कुछ कुछ-कुछ ऑक्टोपस की तरह ही लग रहा है। लेकिन इसके पैर आठ से भी कहीं ज्यादा है। ध्यान से देखने पर इस रहस्यमय मछली के पैर किसी पक्षियों के पंखों की तरह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे आइए आपको भी इस रहस्यमय मछली की वीडियो दिखाते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह की कोई मछली नहीं देखी है। यही कारण है कि इसे एक रहस्यमय मछली कहा जा रहा है। ऑक्टोपस जैसे दिख रहे इस जीव का रंग काला नजर आ रहा है।
विज्ञापन


ऑक्टोपस के अलावा ये कुछ-कुछ जेलीफिश की तरह भी लग रही है। ये मछली काफी अजीबो-गरीब दिखाई दे रही है। इसलिए लोग इसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @OTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- प्रशांत महासागर में तैरती दिखी रहस्यमयी मछली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो-


इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 6 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 200 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखे के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

हालांकि, जब इस पोस्ट के रीट्वीट्स पर नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि कई लोग इसे एक फेदर स्टार (feather star) बता रहे हैं। एक यूजर ने इसपर रीट्वीट करके कहा है कि ये एक फेदर स्टार है, जो वर्ग क्रिनोइडिया से संबंध रखता है और इसके बारे में वर्षों से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed