फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की वो अजीबोगरीब झीलें, जो कर देती हैं लोगों को हैरान

Sun, 08 Mar 2020 05:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Mysterious and weird Lakes in the world
अजीबोगरीब झील - फोटो : Social media

ये धरती अदभुत नजारों से भरी पड़ी है। यहां ऐसी-ऐसी झीलें हैं, जिनकी खूबसूरती तो लोगों को हैरान करती ही है, साथ ही साथ इनकी खूबियां देखकर भी लोग दंग रह जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे। 

Mysterious and weird Lakes in the world
स्पॉटेड लेक, कनाडा - फोटो : Social media

स्पॉटेड लेक, कनाडा
ये कनाडा का स्पॉटेड लेक (झील) है। खारे पानी की यह झील खनिज युक्त लवणों से भरी पड़ी है, जिसमें सल्फेट, सिल्वर और टाइटेनियम शामिल हैं। यहां अदभुत नजारा तब देखने को मिलता है, जब गर्मियों में इस झील का पानी सूख जाता है। इस झील को स्थानीय लोग कलीलुक कहते हैं। हालांकि वो इससे डरते भी हैं, क्योंकि पहले विश्व युद्ध के दौरान इस झील के लवणों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया गया था। 

Mysterious and weird Lakes in the world
कानो क्रिस्टेल्स, कोलंबिया - फोटो : Social media

कानो क्रिस्टेल्स, कोलंबिया
ये कोलंबिया का कानो क्रिस्टेल्स है। दरअसल, यह एक नदी है, जिसका पानी लाल, हरा, नीला और नारंगी रंग का दिखता है। असल में इसके पीछे की वजह माकारिना क्लेवेगरा प्रजाति का एक पौधा है, जिसकी वजह से सितंबर से लेकर नवंबर के बीच यहां का पानी इंद्रधनुषी रंग का हो जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious and weird Lakes in the world
ब्वॉइलिंग लेक, डोमेनिका - फोटो : Social media

ब्वॉइलिंग लेक, डोमेनिका 
यह उबलते हुए पानी की एक झील है, जो कैरेबियन देश डोमेनिका के मोरन ट्रोइस पिट्नस नेशनल पार्क में स्थित है। दरअसल, झील का पानी इसलिए उबलता रहता है, क्योंकि इसके नीचे सुलगता हुआ लावा है। ऐसे में इस झील के पानी में तैरना मौत को दावत देने जैसा है। 

विज्ञापन
Mysterious and weird Lakes in the world
पिच लेक, त्रिनिदाद - फोटो : Social media

पिच लेक, त्रिनिदाद
काले रंग की ये झील कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टौबैगो में है। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक टार और डामर (अलकतरा) भंडार है। अनुमान है कि इस झील में एक करोड़ टन अलकतरा है। करीब 100 एकड़ में फैली यह अजीबोगरीब झील 250 फीट गहरी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed