{"_id":"6a4a4465427a71127005db78","slug":"mumbai-rain-water-on-railway-tracks-vande-bharat-cross-high-speed-shocking-video-viral-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रेल की पटरी पर बारिश से भरा था पानी, तेज रफ्तार से गुजरी वंदे भारत और फिर दिखा अद्भुत नजारा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रेल की पटरी पर बारिश से भरा था पानी, तेज रफ्तार से गुजरी वंदे भारत और फिर दिखा अद्भुत नजारा
Sun, 05 Jul 2026 05:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:18 PM IST
सार
Viral Video: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पानी से भरी रेल पटरी पर ट्रेन तेजी से गुजर रही है।
विज्ञापन
रेल की पटरी पर बारिश से भरा था पानी, तेज रफ्तार से गुजरी वंदे भारत और फिर दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकं में सिर्फ 10 घंटे के भीतर 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। इससे सड़कें और रेल पटरियां पानी में डूब गई हैं। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोकल ट्रेन सेवाएं भी ठहर सी गईं। लगातार हो रही बारिश से समुद्र में उठ रहे ज्वार (हाई टाइड) से हालत और गंभीर बन गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मुंबई में भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बारिश के पानी में डूब रेल पटरियों में वंदे भारत एक्सप्रेस गुजर रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके का यह वीडियो है।
विज्ञापन
इसमें दिख रहा है कि रेल पटरी पर काफी पानी भरा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस बीच ट्रेन एक ओवरब्रिज के नीचे से गुजरती है, तो फिर कुछ ऐसा दिखाई देता है, जिसके कारण यह वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वन्दे भारत और मुंबई की बारिश pic.twitter.com/ZiR0KsNkee
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) July 5, 2026
Predictions: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां, जिनके बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी में डूबी रेल पटरियों में तेज रफ्तार से वंदे भारत एक्सप्रेस गुजर रही है और ओवरब्रिज के ऊपर गाड़ियां चल रही है। इस दौरान पानी से भरे रेल पटरी पर वंदे भारत एक्सप्रेस के जाने से पानी की लहर आसमान में खूब ऊंची उठती है और ओवर ब्रिज के ऊपर तक चली जाती है। यह नजारा काफी मनमोहन और अद्भुत है।Viral: दूल्हा बने नेता जी और दुल्हन मगरमच्छ, यहां पर हुई दुनिया की अनोखी शादी, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने ट्रेन की तकनीक और इंजीनियरिंग की सराहना की हैष। कुछ लोगों का कहना है कि पानी से भरी रेल पटरी पर ट्रेन को धीरे चलाना चाहिए। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।