{"_id":"69565df3f53bdf5aa801c4ca","slug":"mumbai-local-new-year-celebration-cst-viral-video-new-year-2026-2026-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: स्टेशन पर अनोखे अंदाज में नए साल का किया स्वागत, लोकल ट्रेनों का लोग बजाने लगे हॉर्न, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: स्टेशन पर अनोखे अंदाज में नए साल का किया स्वागत, लोकल ट्रेनों का लोग बजाने लगे हॉर्न, वीडियो वायरल
Thu, 01 Jan 2026 08:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:55 PM IST
सार
Viral Video: मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर यात्रियों ने नए साल का जश्न अनोखे तरीके से मनाया। वहां लोगों ने ट्रेनों के हॉर्न बजाकर नए साल का स्वागत किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन पर अनोखे अंदाज में नए साल का किया स्वागत, लोकल ट्रेनों का लोग बजाने लगे हॉर्न
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न का कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। रात 12 बजे के बाद जो लोग जहां पर थे, वहीं नए साल का स्वागत करते और जश्न मनाते दिखे। ऐसे में कई लोग 31 दिसंबर की देर रात लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे या घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
मुंबई लोकल ने अपने ऐसे ही यात्रियों के साथ नए साल का जश्न मनाया। वैसे लोग अपने घरों से दूर नए साल की शुरुआत के समय स्टेशम पर थे और उनकी सेवा में तैनात ट्रेनों और स्टेशनों पर ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर अलग अंदाज में नए साल का आगाज किया। एक ऐसा ही वीडियो छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में यात्री खड़े हैं और स्टेशन पर लगी घड़ी में 11.59 बज रहा होता है। लेकिन जैसे ही 12 बजने के साथ नए साल का आगाज होता है, स्टेशन पर खड़ी सभी लोकल ट्रेनों के हॉर्न बजने लगते हैं। इसके साथ ही स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोग और रेलकर्मियों ने मिलकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
New Year 2026: कहां धरती पर सबसे आखिरी में मनाया जाता है नए साल का जश्न? जानिए क्या है वजह
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: People ring in #NewYear2026 at Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus. pic.twitter.com/SR6HI6Y3wj
— ANI (@ANI) December 31, 2025
Zara Hatke: भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को अनोखे तरीके बुलाते से हैं लोग, वजह है हैरान करने वाली
यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लोग घरों से दूर और यात्रा के बीच नए साल का जश्न मना रहे हैं। यह ऐसा नजारा है, जिसमें हर कोई एक दूसरे की खुशी में शामिल होता दिख रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस गलत बताया है।