{"_id":"6421b5a8269aba1f92037a18","slug":"mp-news-high-voltage-drama-after-a-fight-with-lover-the-girl-started-dancing-on-the-car-at-the-intersection-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रेमी से झगड़े के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच चौराहे पर युवती कार पर चढ़ करने लगी डांस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
MP News: प्रेमी से झगड़े के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच चौराहे पर युवती कार पर चढ़ करने लगी डांस
Mon, 27 Mar 2023 08:56 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Mar 2023 08:56 PM IST
सार
ग्वालियर में एक युवती ने ट्रैफिक सिग्नल पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। राहगीर की कार पर चढ़कर डांस किया। कभी हंसने लगी तो कभी रोने लगी।
विज्ञापन
ग्वालियर में युवती ने बीच चौराहे पर हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सबसे व्यस्ततम चौराहे पर एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यह हाई लड़की चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंची। उसके बाद सिग्नल पर खड़ी कार पर चढ़ गई। उस पर डांस करने लगी। इस दौरान पूरा ट्रैफिक थम गया। युवती का ड्रामा लगभग आधे घंटे तक चला। सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची और उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, शहर के सबसे व्यस्ततम फूलबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर अचानक एक युवती पहुंच गई। उसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। युवती ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार के बोनट पर चढ़ गई। डांस करने लगी। लगभग 10 मिनट तक यह ड्रामा चलता रहा। उसके बाद युवती ने एक बुजुर्ग को रोक लिया। उनसे उनकी एक्टिवा छीन ली और खुद चलाने लगी। युवती का यह ड्रामा लगभग आधे घंटे तक ऐसे ही चलता रहा।
विज्ञापन
प्रेमी से झगड़ा हुआ था उसका
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती ने बताया कि उसका उसके प्रेमी से झगड़ा हुआ है। कुछ लोगों का यह भी मानना था युवती नशे में चूर थी। बीच चौराहे पर युवती के ड्रामे के बाद पुलिस उसे हटाने की कोशिश कर रही थी। तब भी वह डटी रही। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन से पुलिस ने कुछ महिलाओं को बुलाया और उसके बाद युवती को वहां से हटाने की कोशिश की। पुलिस ने थाने ले जाकर युवती से पूछताछ की। फिलहाल उसका नाम और उसका ऐसा करने की कोई वजह सामने नहीं आई है।