फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   MP Mandsaur news man come to hotel to celebrate his girlfriends birthday wife came and beat him up.

Viral News: होटल में गर्लफ्रेंड का बर्थडे मना रहा था शख्स, तभी ली पत्नी ने एंट्री और जमकर की धुनाई

Thu, 07 May 2026 03:46 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 07 May 2026 03:46 PM IST
सार

मंदसौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद होटल में जमकर ड्रामा और मार पीट हुई।

विज्ञापन
MP Mandsaur news man come to hotel to celebrate his girlfriends birthday wife came and beat him up.
गर्लफ्रेंड का बर्थडे मना रहे शख्स को पत्नी ने जमकर पीटा - फोटो : AI

विस्तार

Extra Marital Affair: रिश्तों की दुनिया में भरोसा सबसे मजबूत धागा माना जाता है, लेकिन जब ये धागा टूटता है तो हालात कब बेकाबू हो जाएं, कहना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के मंदसौर में देखने को मिला, जहां एक होटल का कमरा अचानक ड्रामा और मारपीट का मैदान बन गया।

विज्ञापन


दरअसल, मंदसौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्से में आग-बबूला हुई पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर होटल के अंदर ही दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पति अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए वहां ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा खुलते ही बवाल शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, शामगढ़ का रहने वाला 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला और उसने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने बिना देरी किए दोनों पर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल पकड़कर घसीटा, मचा हंगामा
गुस्साई पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़ लिए और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं पत्नी का भाई जुल्फिकार अली से भिड़ता नजर आया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी प्रेमिका को पहली मंजिल से सीढ़ियों तक घसीटते हुए नीचे ले आई। होटल में मौजूद लोग यह सब देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया। जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।


जन्मदिन मनाने आया था मंदसौर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मेडिकल के बाद जब पुलिस थाने पहुंची, तब तक परिजन वहां से जा चुके थे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है और शामगढ़ में अपना निजी क्लीनिक चलाता है। गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण वह मंदसौर आया था और होटल में कमरा बुक कराया था।

Blue Moon: साल 2026 का खास खगोलीय नजारा, जानें कब दिखेगा ब्लू मून और क्या है इसका सच?
Stephen Blumberg: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इस चोर का नाम, कारनामे सुनकर आप भी पकड़ लेंगे सिर
Snail Race: इस शहर में होती है घोंघों की रेस, धीमी जिंदगी का जश्न मनाते हैं यहां के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed