{"_id":"6ac0de50d53f8b29f2077c89","slug":"worlds-most-expensive-spice-saffron-interesting-facts-in-hindi-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मसला? कहा जाता है रेड गोल्ड, शायद ही एक किलो खरीद पाए आम इंसान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मसला? कहा जाता है रेड गोल्ड, शायद ही एक किलो खरीद पाए आम इंसान
Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
सार
दुनिया में कई तरह के मसाले मिलते हैं, जो अपने अलग-अलग स्वाद के लिए जाने जाते हैं। इनमें एक ऐसा मसाला है, जिसकी कीमत जानते आपको यकीन नहीं होगा। इस मसाले का नाम केसर है।
विज्ञापन
कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मसला?
- फोटो : AI
विस्तार
दुनिया में कई तरह के लिए मसाले पाए जाते हैं, तो अपने अलग-अलग स्वाद के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक ऐसा मसाला है, जो अपनी कीमत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर। इसके कारण इसे दुनिया का सबसे महंगा मसाला माना जाता है। मसाले के पौधे को भी दुनिया का सबसे महंगा पौधा माना जाता है। इस मसाले की खेती करने वाले प्रमुख देशों में भारत समेत फ्रांस, स्पेन, ईरान, इटली, ग्रीस, जर्मनी, जापान, रूस, ऑस्ट्रिया, तुर्किस्तान, चीन, पाकिस्तान और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। भारत में इसकी खेती जम्मू के किश्तवाड़ और जन्नत-ए-कश्मीर के पामपुर (पंपोर) के सीमित क्षेत्रों में सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे महंगे मसाले का नाम केसर है, जिसे अंग्रेजी में सैफ्रन कहा जाता है। बाजार में केसर की कीमत तीन लाख रुपये से साढ़े तीन लाख रुपये प्रति किलो के बीच है। केसर के महंगा होने के कारण इसके डेढ़ लाख फूलों से लगभग एक किलो सूखा केसर ही प्राप्त होता है।
विज्ञापन
सोने की तरह महंगा होने के कारण केसर को रेड गोल्ड भी कहा जाता है। माना जाता है कि करीब 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सबसे पहले सिकंदर महान की सेना ने केसर की खेती की थी। बताया जाता है कि मिस्र की रहस्यमय रानी के तौर पर मशहूर क्लियोपेट्रा भी अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए केसर का इस्तेमाल करती थीं।
विज्ञापन
नन्हे बच्चों ने स्कूल ड्रेस में किया डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि केसर की उत्पत्ति दक्षिणी यूरोप के देश स्पेन में हुई है। अभी दुनिया में सबसे ज्यादा केसर की खेती स्पेन में ही होती है। केसर के फूलों की खुश्बू इतनी तेज होती है कि आसपास के इलाके महकने लगते हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हर फूल में सिर्फ तीन ही केसर पाए जाते हैं।
बच्चे के रोने पर हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, सिर्फ दो मिनट में सो जाता है! वीडियो हुआ वायरल
केसर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक नुस्खों में, खाद्य व्यंजनों में और भगवान की पूजा में तो होता है। केसर को रक्तशोधक, निम्न रक्तचाप को ठीक करने वाली और कफ नाशक भी माना जाता है। इसके कारण इससका इस्तेमाल चिकित्सा से लेकर जड़ी-बूटियों तक में किया जाता है।