Mother Daughter Video: बच्ची के रोने पर मां की एक्टिंग से खिलखिला उठा कमरा, 7 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
मां-बेटी के इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में बेटी दहाड़े मार-मार कर रो रही है। फिर मां चुप करवाने की जगह रोने की आवाजों की एक्टिंग उतारने लगी। इसके बाद बच्ची का चेहरा खिलखिला उठा।
विस्तार
Mother Daughter Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। यह वीडियो एक मां और बेटी का है। इस वीडियो पर लोग अपना प्यार लूटा रहे हैं।
मां-बेटी के इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में बेटी दहाड़े मार-मार कर रो रही है। फिर मां चुप करवाने की जगह रोने की आवाजों की एक्टिंग उतारने लगी। इसके बाद बच्ची का चेहरा खिलखिला उठा। मां-बेटी का क्यूट वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pari_ash.official नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस मां-बेटी के वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि 42 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
Tsunami: नए शोध में डराने वाला खुलासा, आएगी भयावह सुनामी, तबाह हो जाएगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश
वीडियो में देख सकते हैं कि मासूम बच्ची जमीन पर एक टेबल के पास बैठी हुई है। उसके आसपास चप्पलें बिखरी हुई हैं और वह दहाड़े मार कर रो रही है, लेकिन उसे चुप कराने की जगह उसकी मां रोने का एक्टिंग करती है। इसके बाद बच्ची खिलखिलाकर हंसने लगती हैं और मां भी ठहाके मारने लगती है। मां-बेटी पर लोग अपना प्यार लूटा रहे हैं।
Viral Video: पानी की तलाश में घूम रहे थे प्यासे बंदर, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा, दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सामने था तूफान और कपल कर रहा था आशिकी, घुटनों पर बैठकर लड़के ने किया शादी के लिए प्रपोज
इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि मैं बिल्कुल वैसा ही कर रहा हूं। एक शख्स ने लिखा है लिरिक्स पहले से पता थी। एक लड़की ने लिखा है, मैंने सोचा कि मैं अकेली हूं। कई लोगों ने वीडियो पर हंसने की इमोजी पोस्ट की है।