फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   There was a storm and the couple was romancing the boy got down on his knees and proposed Video Viral

Viral Video: सामने था तूफान और कपल कर रहा था आशिकी, घुटनों पर बैठकर लड़के ने किया शादी के लिए प्रपोज

Mon, 26 May 2025 01:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 May 2025 01:42 PM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान सा मचा दिया है। इसमें देखा जा सकता है कि थोड़ी ही दूरी पर एक बड़ा सा बवंडर घूम रहा है, लेकिन लड़का और लड़की उसके सामने निडर होकर खड़े हैं।

विज्ञापन
There was a storm and the couple was romancing the boy got down on his knees and proposed Video Viral
पीछे आ रहा था तूफान और कपल कर रहा था प्यार का इजहार - फोटो : इंस्टाग्राम @beckypatel

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि लोगों की प्रायोरिटीज कितनी क्लियर है। लोगों को अच्छे से पता है कि उन्हें कब-क्या करना है। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। तेज रफ्तार हवाएं गूंज रही थीं, आसमान पर काले बादलों की चादर थी और पास में एक बड़ा सा टॉरनेडो तबाही मचाने को तैयार खड़ा था। ऐसी खौफनाक स्थिति में ज्यादातर लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागते हैं, लेकिन एक कपल ने इस डरावने मौसम को प्यार के इजहार का पल बना दिया। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का खतरनाक तूफान के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान सा मचा दिया है। इसमें देखा जा सकता है कि थोड़ी ही दूरी पर एक बड़ा सा बवंडर घूम रहा है, लेकिन लड़का और लड़की उसके सामने निडर होकर खड़े हैं। लड़का अंगूठी निकालकर घुटनों पर बैठता है और लड़की से शादी के लिए पूछता है। हवा की तेज आवाज, उड़ती धूल और आसमान में मंडराता टॉरनेडो इस रोमांटिक सीन को किसी फिल्मी सीन की तरह बना देते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Becky Patel (@beckypatel)

विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्मी सीन से कम नहीं था प्रपोजल
वीडियो में दिखाई देने वाले कपल का नाम मैट मिशेल और बेकी पटेल है। मैट पेशेवर स्टॉर्म चेजर हैं और इलिनॉय से ताल्लुक रखते हैं। वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति की मानें तो मैट इस खास पल को हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते थे। जैसे ही उन्हें टॉरनेडो की जानकारी मिली, उन्होंने इस रोमांटिक प्रपोजल की प्लानिंग कर ली। जब उन्होंने प्रपोज किया तो बेकी का रिएक्शन काफी इमोशनल था और उसने बिना देर किए प्रपोजल को एक्सेप्ट भी कर लिया।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो को लेकर काफी मजेदार है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे दिल को छू लेने वाला लम्हा बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है, लेकिन प्यार वो ताकत है जो डर को भी पीछे छोड़ देता है।" वहीं, कुछ ने इसे एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत भी बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि टॉरनेडो जैसी जानलेवा आपदाओं के दौरान इस तरह का जोखिम लेना बेहद खतरनाक हो सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed