{"_id":"68b420ce2e1dc331d40b8601","slug":"most-venomous-snake-not-the-king-cobra-inland-taipan-is-the-world-most-dangerous-snake-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Venomous Snake: किंग कोबरा नहीं, ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Venomous Snake: किंग कोबरा नहीं, ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत
Sun, 31 Aug 2025 03:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:45 PM IST
सार
Most Venomous Snake: दुनिया का सबसे खतरनाक सांप इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) माना जाता है है। इस सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है, तो वहीं भारत में रसेल वाइपर, कॉमन करैत और स्पेक्टेकल्ड कोबरा सबसे जहरीले सांप हैं।
विज्ञापन
किंग कोबरा नहीं, ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Most Venomous Snake: धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं। दुनियाभर में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की मौत हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहने वाले हैं। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा समेत कई सांप बेहद जहरीले माने जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम क्या है?
विज्ञापन
कुछ सांप इतने खतरनाक होते हैं, जिनके नाम सुनते ही लोगों के रोंगट खड़े हो जाते हैं। इन जहरीले सांपों के काटने से किसी इंसान की कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। इसीलिए लोग सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं। भारत में किंग कोबरा को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे खतरनाक सांप इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) माना जाता है है। इस सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है, तो वहीं भारत में रसेल वाइपर, कॉमन करैत और स्पेक्टेकल्ड कोबरा सबसे जहरीले सांप हैं। ऑस्ट्रेलिया में इनलैंड ताइपन पाया जाता है।
विज्ञापन
Viral Video: 'इसी को कहते हैं मानवता...', उफनती नदी के बीच फंसा था शख्स, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान
भारत में चार सांपों के काटने से सबसे अधिक मौतें होती हैं। इनमें इंडियन कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला सांप इनलैंड ताइपन बहुत आक्रामक नहीं होता है, लेकिन इसके जहर को दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
Viral Video: बच्चे को अपना शिकार बना रही थी शेरनी, तभी आई मम्मी जिराफ और दी ऐसी पटखनी की दुम दबाकर भागी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनलैंड ताइपन के एक बार काटने पर जितना जहर निकलता है, उससे 100 लोगों की मौत हो सकती है। लेकिन यह सांप शांत स्वभाव का है और इंसानों के संपर्क में कम आता है।