{"_id":"68b40141d0dda7dd67059f45","slug":"people-risked-his-life-to-save-the-lives-of-man-trapped-in-the-flood-becoming-an-example-of-humanity-viral-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 'इसी को कहते हैं मानवता...', उफनती नदी के बीच फंसा था शख्स, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 'इसी को कहते हैं मानवता...', उफनती नदी के बीच फंसा था शख्स, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान
Sun, 31 Aug 2025 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:31 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर यह दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की जान बचाते हुए लोग दिख रहे हैं, जो तेज बहाव वाली नदी में फंसा हुआ था। वीडियो में एक शख्स नदी के बीच फंसा हुआ था
विज्ञापन
उफनती नदी के बीच फंसा था शख्स, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान
- फोटो : Facebook
विस्तार
Viral Video: देश में जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक भारी बारिश के बाद नाले और नदियां उफान पर हैं। बारिश के बाढ़ की कई भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कई वीडियो डराने वाले हैं, तो कई दिल छू लेने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अभी भी मानवता जिंदा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यह दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की जान बचाते हुए लोग दिख रहे हैं, जो तेज बहाव वाली नदी में फंसा हुआ था। वीडियो में एक शख्स नदी के बीच फंसा हुआ था। शख्स ने नदी पर बने पुल के खंभे को पकड़ रखा था, जिसके कारण पानी का तेज बहाव उसे बहा नहीं पाया है।
विज्ञापन
नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, लेकिन शख्स पुल के खंभे के सहारे खड़ा रहा है। इसके बाद पुल से जाते समय लोगों की नजर शख्स पर पड़ी, तो लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए शख्स को बचाया। अब यह मानवता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Viral Video: बच्चे को अपना शिकार बना रही थी शेरनी, तभी आई मम्मी जिराफ और दी ऐसी पटखनी की दुम दबाकर भागी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी में बह रहे तेज पानी के बीच शख्स पुल के खंभे को पकड़कर खड़ा है। लोगों ने बचाने के लिए पुल से नीचे रस्सी फेंका और फिर शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लेता है। इसके बाद लोगों ने उसे पुल पर खींच लिया और उसकी जान बच गई। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: पहले कटा 20 हजार रुपये का चालान फिर भी नहीं सुधरी लड़की, बाइक पर करने लगी जानलेवा स्टंट
वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं करीब 10 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, इसी को कहते हैं मानवता है।