{"_id":"5e6e472b8ebc3ea7cb5767f2","slug":"most-mysterious-places-in-the-whole-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की वो रहस्यमय जगहें, जिनके बारे में जानकर लोग हो जाते हैं हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की वो रहस्यमय जगहें, जिनके बारे में जानकर लोग हो जाते हैं हैरान
दुनिया में ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जो या तो वीरान हैं या डरावनी या फिर बेहद ही आश्चर्यजनक। अधिकतर लोगों को इन जगहों के बारे में पता भी नहीं है कि आखिर वहां कौन से रहस्य छुपे हुए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रहस्यमय जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं और जहां तक हमारा अंदाजा है, शायद इन जगहों और यहां के रहस्यों के बारे में आपको भी पता नहीं होगा।
2 of 5
डेविल्स ब्रिज, जर्मनी
- फोटो : Social media
जर्मनी में एक बेहद ही सुनसान इलाके में एक नदी पर अजीब तरह का पुल बना हुआ है, जिसे 'डेविल ब्रिज' के नाम से जाना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह पुल अपने आप बना है, जबकि कुछ लोग इसे बनाने के पीछे शैतानों का हाथ बताते हैं।
3 of 5
वीरान कैसल
- फोटो : Social media
आयरलैंड के रोस्कोमन में एक महल है, जो सदियों से वीरान है। इसे 'मैकडर्मोट कैसल' के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इसे 12वीं सदी में बनाया गया था, लेकिन इसके बनने के कुछ ही साल बाद इसमें आग लग गई और महल के अंदर मौजूद 34 लोग जलकर मर गए। तब से लेकर आज तक यह महल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कोई नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जंगल में सालों से जंग खा रही कारें
- फोटो : Social media
बेल्जियम के एक जंगल में हजारों की संख्या में कारें सालों से जंग खा रही हैं। कहते हैं कि ये कारें अमेरिकी सैनिकों की हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में वो लंबे समय के लिए तैनात थे, लेकिन जब युद्ध खत्म हुआ तो वो इन कारों को अपने साथ अमेरिका नहीं ले जा सके और रास्ते में ही छोड़कर चले गए। तब से ये कारें यहीं पड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पानी में बह चुके हॉलैंड द्वीप पर शान से खड़ा एक घर
- फोटो : Social media
1910 के दशक में अमेरिका के हॉलैंड द्वीप पर 300 से भी ज्यादा घर थे, जहां लोग रहते थे, लेकिन बाद में समुद्र की तेज लहरों से यहां की मिट्टी कटने लगी और धीरे-धीरे सारे घर पानी में समा गए। अब इस आइलैंड पर सिर्फ एक ही घर बचा हुआ है, जो लोगों को बेहद ही हैरान करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।