फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की वो रहस्यमय जगहें, जिनके बारे में जानकर लोग हो जाते हैं हैरान

Mon, 16 Mar 2020 10:42 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Most Mysterious Places in the Whole World
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जो या तो वीरान हैं या डरावनी या फिर बेहद ही आश्चर्यजनक। अधिकतर लोगों को इन जगहों के बारे में पता भी नहीं है कि आखिर वहां कौन से रहस्य छुपे हुए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रहस्यमय जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं और जहां तक हमारा अंदाजा है, शायद इन जगहों और यहां के रहस्यों के बारे में आपको भी पता नहीं होगा। 

Most Mysterious Places in the Whole World
डेविल्स ब्रिज, जर्मनी - फोटो : Social media

जर्मनी में एक बेहद ही सुनसान इलाके में एक नदी पर अजीब तरह का पुल बना हुआ है, जिसे 'डेविल ब्रिज' के नाम से जाना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह पुल अपने आप बना है, जबकि कुछ लोग इसे बनाने के पीछे शैतानों का हाथ बताते हैं। 

Most Mysterious Places in the Whole World
वीरान कैसल - फोटो : Social media

आयरलैंड के रोस्कोमन में एक महल है, जो सदियों से वीरान है। इसे 'मैकडर्मोट कैसल' के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इसे 12वीं सदी में बनाया गया था, लेकिन इसके बनने के कुछ ही साल बाद इसमें आग लग गई और महल के अंदर मौजूद 34 लोग जलकर मर गए। तब से लेकर आज तक यह महल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कोई नहीं रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Mysterious Places in the Whole World
जंगल में सालों से जंग खा रही कारें - फोटो : Social media

बेल्जियम के एक जंगल में हजारों की संख्या में कारें सालों से जंग खा रही हैं। कहते हैं कि ये कारें अमेरिकी सैनिकों की हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में वो लंबे समय के लिए तैनात थे, लेकिन जब युद्ध खत्म हुआ तो वो इन कारों को अपने साथ अमेरिका नहीं ले जा सके और रास्ते में ही छोड़कर चले गए। तब से ये कारें यहीं पड़ी हैं। 

विज्ञापन
Most Mysterious Places in the Whole World
पानी में बह चुके हॉलैंड द्वीप पर शान से खड़ा एक घर - फोटो : Social media

1910 के दशक में अमेरिका के हॉलैंड द्वीप पर 300 से भी ज्यादा घर थे, जहां लोग रहते थे, लेकिन बाद में समुद्र की तेज लहरों से यहां की मिट्टी कटने लगी और धीरे-धीरे सारे घर पानी में समा गए। अब इस आइलैंड पर सिर्फ एक ही घर बचा हुआ है, जो लोगों को बेहद ही हैरान करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed