फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Monkey saved the life of a small puppy became a hero after taking it down from the tree Video goes viral

Viral Video: बंदर ने बचाई छोटे पपी की जान, पेड़ से उतारकर बन गया हीरो, लोग बोले- मंकी भाई आप तो लीजेंड हो

Thu, 27 Mar 2025 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

Monkey saves puppy: कहते हैं कि  इंसानियत का जज्बा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता, यह बात हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने साबित कर दी है। वीडियो में एक छोटे पपी की जान बचाने की अनोखी घटना कैद हुई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि उसका हीरो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर था।

विज्ञापन
Monkey saved the life of a small puppy became a hero after taking it down from the tree Video goes viral
बंदर ने बचाई छोटे पपी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम @pets_screen

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। इंसानियत के ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं कि आंखें भी नम हो जाती हैं। कहते हैं कि  इंसानियत का जज्बा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता, यह बात हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने साबित कर दी है। वीडियो में एक छोटे पपी की जान बचाने की अनोखी घटना कैद हुई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि उसका हीरो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर था। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह शानदार वीडियो
बता दें कि वायरल वीडियो की घटना एक कॉलोनी की है, जहां खेलते-खेलते एक छोटा सा पपी जाने कैसे एक ऊंचे पेड़ की डाली तक पहुंच गया। मगर अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वापस नीचे कैसे उतरे। पपी ने कई बार उतरने की कोशिश की, मगर नाकाम रहा। ऊंचाई बहुत ज्यादा थी। नीचे खड़े लोग बस देखते रहे, कोई आगे बढ़कर मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ा सका।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by pets screen (@pets_screen)

विज्ञापन
विज्ञापन



पपी को बचाने के लिए बंदर ने की धांसू एंट्री
इसी बीच वहां से एक बंदर गुजर रहा था। उसने पपी की हालत देखी और शायद यह महसूस कर लिया किव ह मुश्किल में है। बिना वक्त गंवाए वह तेजी से पेड़ पर चढ़ा और पपी के पास पहुंचा। पहले उसने प्यार से उसे सहलाया फिर अपनी मजबूत पकड़ से उसे थामा और सावधानीपूर्वक नीचे उतारने लगा। कुछ ही सेकंड में उसने पपी को सुरक्षित जमीन पर रख दिया और फिर वहां से चला गया। इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर मिली शानदार प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे देखकर दंग रह गए। किसी ने इसे "बजरंगबली की लीला" बताया, तो किसी ने बंदर को "सच्चा हीरो" कहा। हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर अफसोस भी जताया कि इंसानों की जगह एक जानवर ने मदद की। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, इस वीडियो ने सच में दिन बना दिया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया में सच में कितनी खूबसूरत चीजें होती हैं, जिनसे हम आज भी अनजान हैं, वो तो अच्छा हुआ कि इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर लिया गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बंदर भाई आपने तो सच में हमारा दिल जीत लिया। आप तो लीजेंड हो।' वहीं, कई लोगों ने 'जय बजरंगबली' भी लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed