बंदर ने नल से पानी पीने के बाद किया कुछ ऐसा, लोग बोले- ये तो इंसानों से ज्यादा समझदार है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के महत्व को इंसान भले ही ना समझें, लेकिन बंदर बखूबी समझते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक टिकटॉक का वीडियो इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। दरअसल, एक बंदर नल से पानी पीता है और फिर समझदारी दिखाते हुए नल को बंद भी कर देता है, ताकि पानी की बर्बादी ना हो।
इस वीडियो को देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉक्टर एस. वाई. कुरैशी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, इंसानों के लिए यह कितना खूबसूरत संदेश है!' महज 11 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख 61 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक और करीब 5500 लोगों ने रिट्वीट किया है।
सोशल मीडिया पर लोग इस बंदर की समझदारी देखकर हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सुधाकर रेड्डी नाम के एक शख्स ने लिखा है, 'मुझे बड़ा आश्चर्य हो रहा है कि आखिर एक बंदर को कैसे अहसास हुआ कि पानी बचाना चाहिए और उसने नल बंद कर दिया।' वहीं चंद्र बाबू नाम के एक अन्य शख्स ने लिखा है कि बंदर इंसानों से ज्यादा समझदार और जिम्मेदार होते हैं।'
What a beautiful message for humans! pic.twitter.com/wTgK4b9uGF
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) August 1, 2019
Am still wondering how a monkey realised to save water and learnt to handle a tap
— Sudhakar Maddireddy (@amSudhakarReddy) August 2, 2019
Monkeys are more sensible and responsible than human.
— Chandra Babu (@babuchandra01) August 2, 2019
The monkey shuts the tap to avoid wastage of water. Sadly, several human beings don't value the preciousness of water and waste it by not caring to close taps. Beautiful message indeed!
— Kumar Shakti Shekhar (@ShaktiShekhar) August 2, 2019