फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Candidate Refuses Job After Seeing Negative Office Culture Later Transforms the Workplace

नौकरी लेने आया था शख्स, ऑफिस देखकर कर दिया इनकार; 3 महीने बाद उसी ने कंपनी की तस्वीर बदल दी

Thu, 27 Aug 2026 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Aug 2026 10:17 AM IST
सार

Viral: दिल्ली के एंटरप्रेन्योर अभिषेक अग्रवाल ने लिंक्डइन पर एक ऐसे कैंडिडेट का किस्सा शेयर किया है, जिसने तीन हफ्ते में चार राउंड के इंटरव्यू के बाद मिली नौकरी ज्वाइन करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Candidate Refuses Job After Seeing Negative Office Culture Later Transforms the Workplace
ऑफिस का माहौल नेगेटिव है - फोटो : AI

विस्तार

नौकरी की तलाश में कई राउंड के इंटरव्यू देने के बाद जब सिलेक्शन हो जाए तो आमतौर पर कैंडिडेट की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। लेकिन दिल्ली के एंटरप्रेन्योर अभिषेक अग्रवाल के साथ एक ऐसा मामला हुआ, जिसने उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने एक कैंडिडेट को तीन हफ्ते में चार राउंड के इंटरव्यू के बाद सेलेक्ट किया था। सैलरी पर बातचीत से लेकर ऑफर देने तक सबकुछ ठीक रहा। कैंडिडेट तय समय पर ऑफिस भी पहुंच गया और करीब 10 मिनट तक लॉबी में बैठा रहा। लेकिन जब अभिषेक उसका स्वागत करने पहुंचे तो कैंडिडेट ने उन्हें धन्यवाद कहा और नौकरी ज्वाइन करने से इनकार कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


ऑफिस का माहौल नेगेटिव है
अभिषेक ने जब उससे इसकी वजह पूछी तो जवाब सुनकर हैरान रह गए। कैंडिडेट ने कहा कि ऑफिस का माहौल नेगेटिव नजर आ रहा है। उसे वहां मौजूद लोग काफी तनाव में दिखे और किसी के चेहरे पर मुस्कान नहीं थी। उसने यहां तक कहा कि एक व्यक्ति मीटिंग रूम से बाहर निकला तो ऐसा लगा जैसे वह गायब हो जाना चाहता हो। इतना कहने के बाद कैंडिडेट ने अभिषेक से हाथ मिलाया और वहां से चला गया।
विज्ञापन


बॉस ने खुद देखी ऑफिस की हकीकत
पहले तो अभिषेक इस घटना से निराश हुए, लेकिन फिर उन्होंने अपने आसपास नजर दौड़ाई। उन्हें एहसास हुआ कि कैंडिडेट की बात पूरी तरह गलत नहीं थी। खिड़की के पास रखे पौधे सूखे हुए थे, कॉमन लॉबी खाली थी और कर्मचारी रोबोट की तरह काम करते नजर आ रहे थे। यानी जिस बात को समझने में ऑफिस के लोगों को शायद काफी वक्त लगा, उसे कैंडिडेट ने महज 10 मिनट में महसूस कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कैंडिडेट ने नौकरी ठुकराई, उसी ने बदल दिया ऑफिस
इसके बाद अभिषेक ने उस कैंडिडेट को दोबारा ऑफिस बुलाया और माहौल बदलने में मदद करने को कहा। कैंडिडेट ने इस बात को सकारात्मक तरीके से लिया और उनकी मदद की। अभिषेक के मुताबिक, अगले तीन महीनों में ऑफिस का माहौल काफी बदल गया। कर्मचारी रिटेंशन 70 फीसदी बढ़ गया, जबकि सेल्स में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ग्लासडोर रेटिंग भी तेजी से ऊपर गई। इस बदलाव के बाद अभिषेक ने एक साल के भीतर उसी कैंडिडेट को चीफ पीपल ऑफिसर के पद पर प्रमोट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed