{"_id":"66169a7e53d3a02bad088fd2","slug":"momos-shop-owner-offers-rs-25000-for-helper-job-netizens-started-giving-massive-response-post-goes-viral-2024-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: मोमो शॉप पर निकली हेल्पर की नौकरी, सैलरी है इतनी ज्यादा कि लोग हैरान, बोले- हमें बुला लो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: मोमो शॉप पर निकली हेल्पर की नौकरी, सैलरी है इतनी ज्यादा कि लोग हैरान, बोले- हमें बुला लो
Wed, 10 Apr 2024 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:26 PM IST
सार
यह विज्ञापन मोमोज की दुकान पर नौकरी के लिए हैं। इस नौकरी के लिए इतनी अधिक सैलरी दी जा रही है कि लोग हैरान हैं। एक हेल्पर को इतनी अधिक सैलरी ऑफर की जा रही है, जितनी एक सामान्य नौकरी करने वाले को मिलती है।
विज्ञापन
मोमो शॉप पर निकली हेल्पर की नौकरी, सैलरी है इतनी ज्यादा कि लोग हैरान
- फोटो : Twitter@puttuboy25
विस्तार
Viral News: पढ़ाई करने के बाद लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश रहती है। शुरुआत में कोई भी नौकरी मिलती है, तो लोगों को उम्मीद के मुताबिक सैलरी नहीं मिलती। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों को अधिक सैलरी मिल जाती है, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं होती है। आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसे अच्छी नौकरी मिले। हालांकि, इन दिनों एक नौकरी का विज्ञापन वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह विज्ञापन मोमोज की दुकान पर नौकरी के लिए हैं। इस नौकरी के लिए इतनी अधिक सैलरी दी जा रही है कि लोग हैरान हैं। एक हेल्पर को इतनी अधिक सैलरी ऑफर की जा रही है, जितनी एक सामान्य नौकरी करने वाले को मिलती है। वायरल हो रही पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक स्थानीय मोमो शॉप में हेल्पर और कारीगर की आवश्यकता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इसमें क्या खास है, जो लोग हैरान हो रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, विज्ञापन में हेल्पर और कारीगर की सैलरी 25,000 रुपये रखी गई है, लेकिन यह साफ नहीं किया गया है कि यह महीने की राशि है या साल की। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट को हजारों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
अजब-गजब: धरती पर यहां मौजूद है पाताल लोक! जानिए इसकी रोचक कहानी
Damn this local momo shop is offering a better package than the average college in India these days pic.twitter.com/ectNX0mc18
— Amrita Singh (@puttuboy25) April 8, 2024
Solar Eclipse Space: अंतरिक्ष में कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण? नासा ने शेयर किया अद्भुत वीडियो
सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, यह स्थानीय मोमो की दुकान इन दिनों भारत के औसत कॉलेज से बेहतर पैकेज की पेशकश कर रही है। एक शख्स का कहना है कि हमें बुला लो। दूसरे शख्स ने लिखा है, इतना तो इंजीनियरिंग में शुरूआती पैकेज होता है। एक अन्य ने लिखा, भाई अप्लाई करते हैं।