{"_id":"5e2316848ebc3e4ae765b728","slug":"michigan-man-bought-old-couch-from-a-store-and-found-30-lakh-rupees-he-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शख्स ने सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर से खरीदा पुराना सूटकेस, अंदर मिले 30 लाख रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शख्स ने सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर से खरीदा पुराना सूटकेस, अंदर मिले 30 लाख रुपये
Sat, 18 Jan 2020 08:06 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के जमाने में ईमानदारी की मिसाल बहुत कम ही देखने को मिलती है। मसलन अगर आपका कोई सामान खो गया हो या गलती से कहीं छूट गया हो तो उसे वापस आपको कोई लौटा दे। लेकिन अमेरिका में सेंट्रल मिशिगन के रहने वाले 50 वर्षीय हॉबर्ड किर्बी ने ईमानदारी की एक अलग ही मिसाल पेश की है। दरअसल, उन्होंने कुछ दिन पहले एक सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर से एक पुराना सूटकेस खरीदा था। जब उनकी बेटी ने उसे खोलकर देखा तो पूरा परिवार यह देखकर हैरान रह गया है कि वह सूटकेस रुपयों से भरा हुआ था। उसमें करीब 30 लाख 54 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तो परिवार को इतने सारे रुपये देखकर समझ नहीं आया कि इसका क्या करें? हॉबर्ड ने सोचा कि इन पैसों से वह अपने घर का कर्ज चुका सकते हैं और रिटायरमेंट लेकर अच्छी जिंदगी गुजार सकते हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी वकील से भी सलाह ली। उनके वकील ने भी कहा कि वह इन पैसों को अपने पास रख लें, क्योंकि इन पैसों को लेकर कोई भी आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं सकता है।
विज्ञापन
हालांकि बाद में हॉबर्ड ने सोचा कि वह इन पैसों को उसके असली मालिक को लौटा देंगे। इस बारे में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से भी सुझाव मांगा, जिसके बाद उनके रिश्तेदार ने भी उनके फैसला का समर्थन किया। इसके बाद हॉबर्ड ने नोटों से भरा वो सूटकेस उसी शॉपिंग सेंटर के मैनेजर को लौटा दिया, जहां से उन्होंने वो सूटकेस खरीदा था।
विज्ञापन
जब इस सूटकेस के असली मालिक की खोजबीन हुई तो पता चला कि वह न्यूबेरी के एक परिवार का है। उस परिवार ने पिता के निधन के बाद उनके सूटकेस को बिना यह पता किए कि उसके अंदर क्या है, उसको अन्य सामानों के साथ एक सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर को दान कर दिया। दरअसल, यह शॉपिंग सेंटर जरूरतमंद लोगों को सस्ते में चीजें उपलब्ध करवाता है। शॉपिंग सेंटर के मालिक ने हॉबर्ड किर्बी की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा सूटकेस लौटा देने के बाद यह हमारी जिम्मेदारी बनती थी कि उन पैसों को उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए।