फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   men were sleeping peacefully in the room, when suddenly a panther came through in hindi

Ajab Gajab: कमरे में चैन की नींद ले रहे थे दो युवक, तभी खिड़की से अचानक आ धमका पैंथर और फिर..

Tue, 18 Mar 2025 07:14 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 18 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैंथर का बच्चा घर की खिड़की से कमरे में कूदता नजर आ रहा है। यह वीडियो रूस का बताया जा रहा है और इसे अब तक 16 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
men were sleeping peacefully in the room, when suddenly a panther came through in hindi
पैंथर का वीडियो - फोटो : Instagram/@odesskiy_shuher

विस्तार

Viral Video: पैंथर एक खतरनाक जानवर है, जो अमेरिका और रूस में पाया जाता है। यह एक बेहद खूंखार जानवर है। इसकी ताकत और जंगली स्वभाव के कारण इसे घर में रखने की कल्पना भी डरावनी है। पैंथर की साहसिकता और खतरे को देखते हुए इसे पालतू बनाना मुश्किल है। मगर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक पैंथर का बच्चा घर की खिड़की से कमरे में कूदता नजर आ रहा है। यह वीडियो रूस का बताया जा रहा है और इसे अब तक 16 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिखाई गई घटना ने लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि इसमें एक खतरनाक जंगली जानवर को पालतू के रूप में रखा गया है। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और यह चर्चा का विषय बन गया है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shuher🐯👑🇺🇦 (@odesskiy_shuher)

विज्ञापन



क्या है वीडियो में?
वीडियो की शुरुआत में दो युवक अपने कमरे में बिस्तर पर आराम से लेटे हुए दिखाई देते हैं। कमरे की खिड़की खुली हुई है और अचानक तेज रफ्तार में एक पैंथर का बच्चा उस खिड़की से अंदर कूदता है। जैसे ही पैंथर कमरे में प्रवेश करता है, वह खिड़की पर लगे पर्दे में उलझ जाता है। इस वजह से वह बिस्तर पर लेटे युवकों पर पूरी तरह से नहीं कूद पाता और बेड के किनारे जा गिरता है। पर्दे में उलझने के कारण पैंथर की गति रुक जाती है, जिससे दोनों युवकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस अप्रत्याशित घटना से दोनों युवक घबराते नहीं हैं क्योंकि ये एक पालतू पैंथर है। वीडियो में दिखता है कि पर्दे में उलझा पैंथर कमरे में बेड से कूदकर फर्स पर बैठ जाता है। जानकारी के अनुसार, यह पैंथर कोई जंगली जानवर नहीं, बल्कि एक पालतू जानवर है। रूस में कुछ लोग खतरनाक और जंगली प्रजातियों को पालतू जानवर के रूप में रखते हैं, और यह वीडियो उसी का एक उदाहरण है। हालांकि, इस तरह के जानवरों को घर में रखना कितना सुरक्षित है, यह एक बड़ा सवाल उठाता है। 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मजेदार और रोमांचक मान रहे हैं, तो कुछ ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, "यह कितना रोमांचक है कि कोई पैंथर को पालतू बनाकर रखे!" वहीं, दूसरे ने चिंता जताते हुए कहा, "यह मजाक नहीं है, ऐसे जानवर कभी भी हमला कर सकते हैं।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम @odesskiy_shuher नाम के यूजर ने शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed