फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Maths teacher stormy dance at farewell hook step wins internet comments create uproar Video Viral

Viral Video: फेयरवेल में मैथ्स टीचर का तूफानी डांस, हुक स्टेप ने जीता इंटरनेट, कमेंट्स में मचा बवाल

Sat, 29 Nov 2025 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Nov 2025 04:22 PM IST
सार

Viral Video: मामला उनके फेयरवेल का है। स्कूल ने उनके सम्मान में एक पार्टी रखी थी, और वहां स्टेज पर उन्होंने अचानक फिल्म “तेरी बातें में ऐसा उलझा जिया” के हुक स्टेप पर जबर्दस्त डांस कर दिया।

विज्ञापन
Maths teacher stormy dance at farewell hook step wins internet comments create uproar Video Viral
मैथ्स टीचर के डांस के मुरीद हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्रामnareshk.kaushik

विस्तार

यह कहानी एक ऐसे टीचर की है, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि स्कूल में पढ़ाई सिर्फ किताबों और फॉर्मूलों तक सीमित नहीं होती। कभी-कभी एक मुस्कान, थोड़ी-सी एनर्जी और दिल से किया गया एक छोटा-सा परफॉर्मेंस भी पूरी दुनिया को जीत सकता है। दिल्ली के एक स्कूल में मैथ्स पढ़ाने वाले नरेश कौशिक हाल ही में इंटरनेट पर सुपरस्टार बन गए और वजह है उनका एक ऐसा डांस वीडियो जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला उनके फेयरवेल का है। स्कूल ने उनके सम्मान में एक पार्टी रखी थी, और वहां स्टेज पर उन्होंने अचानक फिल्म “तेरी बातें में ऐसा उलझा जिया” के हुक स्टेप पर जबर्दस्त डांस कर दिया। आमतौर पर हम टीचर्स को सख्त, डिसिप्लिन्ड और सिर्फ पढ़ाई से मतलब रखने वाला मान लेते हैं, लेकिन नरेश सर का यह अवतार देखकर हर कोई चौंक भी गया और खुश भी हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Naresh Kaushik (@nareshk.kaushik)




मैथ्स टीचर के डांस के मुरीद हुए लोग
स्टेज पर आते ही उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस से डांस शुरू किया, वह देखने लायक था। उनके स्टेप्स इतने क्लीन थे कि कोई भी कह सकता था, "ये टीचर नहीं, पूरी तरह परफॉर्मर हैं।" हर मूव में उनका फ्लो, चेहरे पर फैली मुस्कान और एनर्जी देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। वीडियो में साफ-साफ सुनाई देता है कि छात्र न सिर्फ तालियां बजा रहे थे, बल्कि हर स्टेप पर जोर-जोर से चीयर्स भी कर रहे थे। कई बच्चे तो सीट से उठकर आश्चर्य से एक-दूसरे को देख रहे थे, जैसे कह रहे हों, “ये हमारे मैथ्स सर हैं!?”

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सोशल मीडिया पर आने की देर थी कि लोगों ने लाइक, शेयर और कमेंट्स की बौछार कर दी। हर घंटे वीडियो पर नए कमेंट्स आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि काश उनके स्कूल में भी ऐसा कोई टीचर होता, जो पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के दिलों को भी जीत लेता। कुछ यूजर्स ने तो मजाक में लिखा, “ऐसे टीचर मिल जाएं तो मैथ्स कोई बोरिंग विषय नहीं लगेगा।” दिलचस्प बात यह है कि वीडियो सिर्फ एक डांस क्लिप नहीं था। वह सर और स्टूडेंट्स के बीच की बॉन्डिंग का भी सबूत था। स्टूडेंट्स जिस तरह तालियां बजा रहे थे, उससे साफ पता चलता है कि उन्हें अपने टीचर से कितना लगाव है और सर ने भी अपनी तरफ से बच्चों को एक यादगार गिफ्ट दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed