{"_id":"682efb44b53619256602348a","slug":"man-was-seen-drinking-alcohol-with-a-syringe-in-his-nose-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दारू के लिए चचा ने जान की भी नहीं की परवाह, नाक में लगी सिरिंज से शराब पीते आए नजर, देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दारू के लिए चचा ने जान की भी नहीं की परवाह, नाक में लगी सिरिंज से शराब पीते आए नजर, देखें वीडियो
Thu, 22 May 2025 03:54 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 May 2025 03:54 PM IST
सार
Viral Video: हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक चचा दिखाई दे रहे हैं जो किसी पत्थर जैसी जगह पर बैठे हैं। उनके हाथ में शराब से भरा गिलास है, जिससे वे शराब को सिरिंज में भरते हैं।
विज्ञापन
चचा का दारू पीते वीडियो वायरल
- फोटो : एक्स@hariom5sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों फोटो और वीडियो अपलोड किए जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं और वहां एक्टिव रहते हैं, तो आपके फीड पर भी अलग-अलग तरह की पोस्ट आती ही होंगी। इन पोस्ट्स में से कुछ इतनी दिलचस्प होती हैं कि वे लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाती हैं। नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह बात शायद ही कोई हो जो न जानता हो। बावजूद इसके बहुत से लोग इस आदत से पीछा नहीं छुड़ा पाते। कुछ लोग सिगरेट या बीड़ी के शौकीन होते हैं तो कुछ शराब के दीवाने। कई तो ऐसे होते हैं जिन्हें इन सभी चीजों की लत होती है। सोशल मीडिया पर अकसर ऐसे नशे के प्रेमियों के वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक चचा दिखाई दे रहे हैं जो किसी पत्थर जैसी जगह पर बैठे हैं। उनके हाथ में शराब से भरा गिलास है, जिससे वे शराब को सिरिंज में भरते हैं। इस सिरिंज से एक पतली पाइप जुड़ी है, जो सीधे चचा की नाक में डली हुई है। जैसे ही गिलास खाली होता है, चचा सिरिंज को ऊपर उठा लेते हैं ताकि दारू सीधे नाक से उनके शरीर में पहुंच सके।
विज्ञापन
लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
यह नजारा इतना अजीब है कि लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कोई इस तरह भी शराब पी सकता है। इस वीडियो की लोकेशन साफ नहीं है, लेकिन तरीका लोगों को हक्का-बक्का कर देने वाला जरूर है। यह वीडियो एक्स पर @hariom5sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है, "चाचा आखिरी ख्वाहिश पूरी करते हुए।" वहीं वीडियो के अंतिम भाग में एक टेक्स्ट दिखाई देता है, "प्राण जाए पर दारू न जाए।"
लोगों ने जमकर दीं प्रतिक्रियाएं
इस क्लिप को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "देसी लोग, देसी ख्वाहिश।" वहीं किसी ने कहा, "बड़े तेजस्वी लोग हैं।" एक यूजर ने कमेंट किया, "अलग ही दुनिया है।" और एक और यूजर ने लिखा, "कैसे-कैसे लोग हैं यार।" एक और प्रतिक्रिया आई, "चचा को यही चाहिए था।"

Chacha akhri khwaish poori karte huye 💀💀 pic.twitter.com/8fUResiHbb
— रमता जोगी ☜ (↼_↼) (@hariom5sharma) May 21, 2025