फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man gets sparks umbrella on railway track explains physics of how electric current viral video

Viral: बारिश में पटरी पर जाते हुए शख्स के छाते में उतरा करंट, जानें इसके पीछे की फिजिक्स और रेलवे के नियम

Thu, 20 Aug 2026 10:43 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 20 Aug 2026 10:43 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर रेलवे के एक कर्मचारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी रेलवे ट्रैक पार करते हुए अपना छाता दिखाता नजर आ रहा है। इस दौरान छाते के ऊपरी हिस्से के पास इलेक्ट्रिक स्पार्क दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
Man gets sparks umbrella on railway track explains physics of how electric current viral video
रेलवे ट्रैक पर शख्स के छाते में उतरा करंट - फोटो : @pathironn

विस्तार

Umbrella Electric Current On Railway Track Viral Video: बारिश के दौरान बिजली का खतरा और बढ़ जाता है। खासकर उन इलाकों में जहां हाईटेंशन तार गुजर रहे हों, वहां सावधानी बेहद जरूरी है। ऐसे स्थानों के आसपास बिना पर्याप्त सुरक्षा के गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रेलवे कर्मचारी का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय उसके छाते के ऊपरी हिस्से के पास इलेक्ट्रिक स्पार्क दिखाई देती हैं। ऐसे में बंदा इसके पीछे की फिजिक्स और रेलवे के नियम बताता है।

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रात करीब 12:30 बजे एक रेलवे कर्मचारी छाता लेकर ड्यूटी के लिए निकला। इसी दौरान उसके छाते के ऊपरी हिस्से में स्पार्किंग होने लगी। कर्मचारी वीडियो में बताता है कि उसके सिर के ऊपर से गुजर रही ओवरहेड लाइन में करीब 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ रहा था, जिसकी वजह से इंडक्शन के कारण छाते के पास इलेक्ट्रिक स्पार्क दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन


Viral Video: सड़क पर अचानक बाइक सवार के ऊपर जा गिरा ओवरलोडेड ई-रिक्शा, फिर जो हुआ देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी के मुताबिक, छाते का हैंडल प्लास्टिक का होने के कारण उसे करंट का झटका नहीं लगा। हालांकि, वह साफ तौर पर चेतावनी देता है कि ऐसी स्थिति बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Iron Path (@pathironn)


कर्मचारी वीडियो में आगे बताता है कि ऐसी स्थिति में अगर छाते के संपर्क में आया करंट जमीन के संपर्क में आ जाए, तो तेज बिजली का झटका लग सकता है। इसी वजह से इलेक्ट्रिफाइड रेलवे ट्रैक के आसपास छाता, डंडा या पानी जैसी किसी भी वस्तु को ऊपर उठाकर चलने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके बाद कर्मचारी सावधानी बरतते हुए वहां से हटकर एक शेड में चला जाता है। कुछ देर बाद वह ट्रेन में सवार होता है और इसी के साथ वीडियो समाप्त हो जाता है।
 


रेलवे ट्रैक पर छाते में स्पार्किंग होने के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- हाई वोल्टेज को प्लास्टिक हैंडल भी नहीं झेल पाता, जब आप बिल्कुल ट्रैक के नीचे हो तो छाता इस्तेमाल मत करो। ट्रैक से साइड में हटकर इस्तेमाल कर सकते हो। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत सही उदाहरण दिया आपने इलेक्ट्रिसिटी का। 


Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: कोबरा का मनाया जन्मदिन, केक लेकर पहुंचे लोग, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed