फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man found weird reason that why he is struggling to breathe while sleeping after sets up a camera

रात को सोते समय शख्स के साथ होता था कुछ ऐसा, कैमरे ने खोला चौंकाने वाला राज

Sat, 27 Jul 2019 01:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Man found weird reason that why he is struggling to breathe while sleeping after sets up a camera
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

नींद जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालता है और बीमारियों को भी बुलावा देता है। हालांकि कभी-कभी लोगों को सोने में कुछ-कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ रोज होता था। 

विज्ञापन

दरअसल, लुईस नवारो नाम के शख्स को रात में सोने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती थी। ऐसा उसके साथ रोज होता था। एक दिन उसने अपने कमरे में यह जानने के लिए कैमरा लगाया कि आखिर वह रात में चैन की नींद क्यों नहीं ले पाता है? सुबह उठकर जब उसने कैमरा देखा तो उसे जो नजारा दिखा, उसे देखकर वह हैरान रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शख्स को पता चला कि रात को उसकी बिल्ली उसके गर्दन पर आकर सो जाती है, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होती थी। उसने तस्वीरों के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर मामले का खुलासा किया। 21 जुलाई को डाले गए उसके पोस्ट पर अब तक 15 लाख लाइक्स आ चुके हैं, जबकि चार लाख 10 हजार लोग पोस्ट को रिट्वीट कर चुके हैं। 


विज्ञापन

लुईस के पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जैक्स नाम के एक शख्स ने लिखा है, 'तुम्हारी बिल्ली ही तुम्हें मारना चाहती है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'तुम्हारी बिल्ली तु्म्हारे खर्राटों को रोकने के लिए ऐसा कर रही होगी'। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed