Viral Video: गाय-भैंस की तरह भूसा खाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पकड़ा अपना सिर
Viral Video: सोशल मीडिया पर गाय-भैंस की तरह मजे से भूसा खाते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। आइए देखते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है?
विस्तार
Man Eating Bhusa Viral Video: भूसा मुख्य रूप से गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट और घोड़ों जैसे शाकाहारी और पालतू मवेशियों द्वारा खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को भूसा खाते देखा है। सोशल मीडिया पर गाय-भैंस की तरह मजे से भूसा खाते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। वीडियो में देखिए कैसे यह शख्स बड़े मजे से भूसा को चबा-चबाकर मजे से खा रहा है।
अभी तक तो मुझे लगता था कि भूसा सिर्फ जानवर ही खाते हैं, लेकिन आज देख लिया कि इंसान भी भूसा खा सकते हैं।विज्ञापन
देखिए कैसे यह लड़का बड़े मजे से भूसा को दबा-दबा कर, चबा-चबाकर खा रहा है,
ऐसा नज़ारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा! 😄 pic.twitter.com/Dlwag0I3fT— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) June 2, 2026
वीडियो में एक शख्स अपने हाथ में एक बड़े से बर्तन में ढेर सारा भूसा लेकर उसे चाव से खाता नजर आ रहा है। शख्स मुंह में ठूंस-ठूंसकर भूसा भरता है, फिर उसे मजे से चबा-चबाकर खाता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी समारोह में अपने इस करतब का प्रदर्शन कर रहा है। वहां मौजूद आसपास खड़े लोग भौचके होकर उसे ही एकटक देखे जा रहे हैं।
Viral Video: नन्ही बेटी के साथ डांस करते पिता ने जीता सोशल मीडिया पर लोगों का दिल, देखें वीडियो
ठूंस-ठूंसकर भूसा खाते शख्स के इस वायरल वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - अभी तक तो मुझे लगता था कि भूसा सिर्फ जानवर ही खाते हैं, लेकिन आज देख लिया कि इंसान भी भूसा खा सकते हैं। देखिए कैसे यह लड़का बड़े मजे से भूसा को दबा-दबा कर, चबा-चबाकर खा रहा है, ऐसा नजारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अच्छा खाना पाने के लिए घास भूसा खाना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बड़ा अजीब है ये भूसा इसके पेट में पचेगा कैसे... मुझे तो इसकी चिंता हो रही है, तो वहीं कई यूजर्स के काफी सारे मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले। वीडियो को अब तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
Viral Video: डांस फ्लोर पर धमाल मचाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- देसी माइकल जैक्सन
Viral Video: मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो