फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man did something like this to the sleeping dog video went viral in hindi

Viral Video: शख्स ने सो रहे कुत्ते के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'कितना प्यार से सुलाया है'

Mon, 24 Mar 2025 08:48 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 24 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों दिल छू लेने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक सो रहे कुत्ते के साथ कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर लोग युवक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
man did something like this to the sleeping dog video went viral in hindi
थपकी देकर कुत्ते को सुला रहा युवक - फोटो : X/@harshch20442964

विस्तार

Viral Video: कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसे देखकर अक्सर लोग मारने या भगाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से संबंधित एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सो रहे कुत्ते के साथ कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और शख्स की संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो हमें यह सिखाता है कि छोटी-छोटी हरकतों से भी जानवरों के प्रति प्यार दिखाई जा सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है, और एक शख्स अपने घर से बाहर निकलता है। वह अपनी कार से कुछ सामान लेने के लिए आता है। उसकी कार की बोनट पर एक कुत्ता आराम से सो रहा होता है। आमतौर पर लोग अपनी कार पर कुत्तों को सोते देखकर उन्हें हटा देते हैं, लेकिन यह युवक ऐसा कुछ नहीं करता है। वह चुपचाप कार का दरवाजा खोलता है और अपना सामान निकाल लेता है, ताकि कुत्ते की नींद में खलल न पड़े। मगर जैसे ही वह दरवाजा बंद करता है, दरवाजे की आवाज से कुत्ता जाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते को जागा हुआ देखकर शख्स उसके पास जाता है और बड़े प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरता है। कुत्ता शांत होकर उसकी ओर देखता है, और शख्स उसे सहलाकर वापस जाने लगता है। लेकिन कुछ कदम चलने के बाद वह फिर से पलट कर कुत्ते के पास आता है। इस बार वह तब तक कुत्ते के सिर पर हाथ फेरता रहता है, जब तक कि कुत्ता दोबारा सो नहीं जाता। देखा जाए तो यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं है, मगर युवक के इस छोटे से कुत्ता अपने आप में सहज महसूस किया और आराम से सो गया।

यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी प्यार और लगाव आजकल कम ही देखने को मिलती है। इस शख्स ने मेरा दिल जीत लिया!" एक अन्य यूजर ने कहा, "कुत्ते को इतने प्यार से सुलाना, वाकई कमाल है। हमें भी जानवरों के प्रति ऐसी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @harshch20442964 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 25 हजार लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed