{"_id":"67b9e226faf582f54604158d","slug":"mahakumbh-viral-video-couple-uses-rope-to-stay-together-during-crowded-mahakumbh-mela-2025-indian-jugaad-video-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महाकुंभ की भीड़ में पति को खोने से बचाने के लिए महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महाकुंभ की भीड़ में पति को खोने से बचाने के लिए महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
Sat, 22 Feb 2025 08:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:11 PM IST
सार
Viral Video: महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं, जिसके संगम किनारे काफी भीड़ है। ऐसे में लोग अपनों के खोने के डर से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ की भीड़ में पति को खोने से बचाने के लिए महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़
- फोटो : Facebook
विस्तार
Maha Kumbh 2025 Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ चल रहा है। गंगा, युमना और सरस्वती नदी के पवित्र संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 को खत्म हो जाएगा। संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं, जिसके संगम किनारे काफी भीड़ है। ऐसे में लोग अपनों के खोने के डर से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक महिला ने पति को महाकुंभ की भीड़ में खोने से बचाने के लिए गजब का जुगाड़ लगाई है। अब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, महिला अपने पति को भीड़ में खोने से बचाने के लिए रस्सी बांधे हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले की भीड़ में एक महिला आगे-आगे चल रही है और पीछे उसका पति है। महिला अपने हाथ एक रस्सी पकड़ी हुई है। इस रस्सी में महिला ने अपने पति का हाथ बांध रखा है। महिला आगे-आगे चल रही है और शख्स पीछे-पीछे। यह देखकर लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि एक जोड़ा है जिसमें महिला पति को मेले की भीड़ में खोने के डर से रस्सी से बांधे है।
विज्ञापन
Viral Dance Video: 'नदिया बीच जैसे नैया डोले' ...गाने पर आंटी ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
वायरल वीडियो में महिला के आसपास चल रहे लोगों को हंसते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को Allahabad Meri Jaan नाम के अकाउंट से फेसबुक पर शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
Mysterious place: धरती की सबसे रहस्यमयी जगह, जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा, जानिए इसके बारे में...
ब्रह्मांड में गूंजती रहती है यह ध्वनि, जानिए कैसी आवाज सुनाई देती है
इस वीडियो पर कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि ये खोने का डर नहीं रीलबाजी है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा है, पहले बेटे मां को कुंभ लेकर जाते थे,अब पत्नी पति को लेकर जाती है वोह भी रस्सी पकड़ा कर।