{"_id":"6af7dd1842d648b36b0dccd7","slug":"mahakal-devotee-incredible-journey-man-takes-sankalp-to-travel-from-omkareshwar-to-ujjain-on-his-hands-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकाल के भक्त की अनोखी तपस्या, हाथों के बल तय करेंगे ओंकारेश्वर से उज्जैन तक का सफर, लोग कर रहे सलाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
महाकाल के भक्त की अनोखी तपस्या, हाथों के बल तय करेंगे ओंकारेश्वर से उज्जैन तक का सफर, लोग कर रहे सलाम
Sat, 14 Nov 2026 09:33 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:33 AM IST
सार
Viral Video: मध्य प्रदेश में शिव भक्त निहाल सिंह अपनी अनोखी तपस्या को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक की यात्रा हाथों के बल तय करने का संकल्प लिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हाथों के बल तय करेंगे लंबा सफर
- फोटो : इंस्टाग्राम@vijayi_____bhawa
विस्तार
सनातन धर्म में भगवान के प्रति आस्था और भक्ति दिखाने के कई तरीके हैं। कोई मंदिरों में पूजा-पाठ करता है, तो कोई कठिन तपस्या और साधना के जरिए अपनी श्रद्धा जाहिर करता है। कई बार भक्त अपनी आस्था के लिए ऐसे रास्ते चुन लेते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शिव भक्त का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में भक्त निहाल सिंह हाथों के बल चलकर अपनी यात्रा पूरी करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस अनोखी तपस्या को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाथों के बल तय करेंगे लंबा सफर
दरअसल, भक्त निहाल सिंह ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक हाथों के बल यात्रा करने का संकल्प लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह हाथों के सहारे आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर थकान के बजाय संतोष और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था नजर आती है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'दीवाना हूं महाकाल का, उज्जैन के सरकार का' भजन भी सुनाई देता है। भजन की धुन और निहाल सिंह की साधना का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मेहनत की होती है जरूरत
हाथों के बल चलना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए शरीर में काफी ताकत, संतुलन और लगातार मेहनत की जरूरत होती है। ऐसे में इतनी लंबी यात्रा का संकल्प लेना अपने आप में बड़ी चुनौती है। वीडियो में निहाल सिंह जिस तरह पूरी लगन के साथ आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, उसे देखकर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
निहाल सिंह का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनकी भक्ति और हौसले को सलाम कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स भगवान महाकाल से उनकी अच्छी सेहत और यात्रा सफल होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख और पसंद कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भगवान के प्रति ऐसी श्रद्धा और समर्पण देखकर मन में भक्ति का भाव जाग उठता है। वहीं, कुछ लोग निहाल सिंह के इस कठिन संकल्प को लेकर उनके साहस की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
