Magh Mela Viral Girl: मोनालिसा के बाद माघ मेले में वायरल हुई ये लड़की, खूबसूरत आंखों ने लोगों को बनाया दीवाना
Magh Mela Viral Girl: प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाले माघ मेला में पहुंची एक लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस खूबसूरत लड़की की आंखों ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इसकी तुलना लोग महाकुंभ में वायरल होने वाली मोनालिसा से कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Magh Mela Viral Girl: माघ मेले में पहुंची एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिा पर वायरल हो रही है। इसके बाद लोगों के बीच लड़की की चर्चा होने लगी है। इससे पहले महाकुंभ में मोनालिसा नाम की लड़की का वीडियो इतना वायरल हुआ था कि उसकी बदल गई। इन दिनों मोनालिसा अच्छी कमाई कर रही हैं और उन्होंने फिल्मों में काम करने का भी मौका भी मिला है। अब उसी तरह और एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि माघ मेले में दातुन बेचने आई लड़की का नाम बासमती उसकी सादगी, मासूमियत और सुंदरता ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और उसके चारों तरफ कैमरे की भीड़ लग गई है।
वायरल वीडियो ने लोगों को किया भावुक
वायरल वीडियो में एक शख्स लड़की से बात करता हुआ दिख रहा है। वो उसे सपना कहकर बुलाता है, जिस पर लड़की कहती है कि मेरा नाम सपना नहीं है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि उसने उसे 'सपना' नाम से ही वायरल किया है और अब वही नाम चलेगा। इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों को और भी भावुक कर दिया है।
लड़की ने बयां किया दर्द
लड़की से सवाल किया जाता है कि वह कितने दातून रोज बेच लेती है, तो वह जवाब देती है कि 'अभी तो बोहनी भी नहीं हुई। 'लड़की कहती है कि लोग खरीदने के बजाय सिर्फ वीडियो बनाने आ रहे हैं और हर तरफ से लोग उसे घेर लेते हैं, भीड़ लग जाती है और वह अपना सामान तक ठीक से बेच नहीं पाती है।
Viral: शादी में ऐसी चीज भूल गए दूल्हा-दुल्हन, मंडप में बैठ-बैठे किया ऑर्डर, आने पर ही हुईं रस्में पूरी
Weird News: पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज लिया सदियों पुराने सवाल का सही जवाब
वायरल होने के बाद रोजी-रोटी पर पड़ रहा असर
वायरल होने के बाद लोग उसकी मोनालिसा से तुलना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह लड़की उनसे भी अधिक सुंदर है, जबकि कई लोगों ने सवाल भी खड़ा कर रहे हैं कि गरीब लोगों का ऐसे वीडियो बनाना और उन्हें जबरन वायरल करना कितना सही है? कई लोगों का कहना है कि वायरल होने से उसकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।