Weird News: सदियों से लोगों के मन में सवाल है कि पहले अंडा आया या मुर्गी? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब आखिरकार खोज लिया है। ब्रिटेन की शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक पुरानी रिसर्च, जो बेहद चर्चित है, के मुताबिक, पहले मु्र्गी आई। इसकी वजह यह है कि अंडे के छिलके में मिलने वाला एक खास प्रोटीन ओवोक्लीडिन-17 (OC-17) सिर्फ मुर्गी के शरीर में बनता है।
मुर्गी का अंडा मजबूत छिलके का निर्माण करने के लिए कैल्शियम कार्बोनेट से क्रिस्टल बनाता है। इस क्रिस्टल बनाने की प्रक्रिया को तेज करने वाला प्रोटीन OC-17 सिर्फ मुर्गी की ओवरी (अंडाशय) में ही पैदा होता है। इस प्रोटीन के बिना आधुनिक मुर्गी का अंडा नहीं बन सकता।
2 of 5
पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज लिया सदियों पुराने सवाल का सही जवाब
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों ने सुपरकंप्यूटर की मदद से शोध किया। OC-17 प्रोटीन कैल्शियम के कारण तेजी से क्रिस्टल में बदलता है। इससे 24-26 घंटे में मजबूत छिलका बन जाता है। शेफील्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने बताया कि काफी लंबे समय से संदेह था कि अंडा पहले आया, लेकिन वैज्ञानिकों ने प्रमाणित किया है कि मुर्गी पहले आई। इससे साफ है कि पहली असली मुर्गी ने ही पहला असली अंडा दिया, क्योंकि उसके शरीर में OC-17 प्रोटीन था।
3 of 5
पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज लिया सदियों पुराने सवाल का सही जवाब
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, विकासवाद (इवोल्यूशन) की थ्योरी के मुताबिक, अंडा बहुत पहले से मौजूद था। डायनासोर और अन्य पक्षी लाखों साल पहले अंडे देते थे। मुर्गी एक जंगली पक्षी (रेड जंगलफाउल) का धीरे-धीरे विकास हुआ।
Science News: नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खोज ली ऐसी चीज, जो अभी तक थी रहस्य, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
4 of 5
पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज लिया सदियों पुराने सवाल का सही जवाब
- फोटो : Adobe Stock
मुर्गी एक जंगली पक्षी (रेड जंगलफाउल) से धीरे-धीरे विकसित हुई। एक समय दो लगभग-मुर्गी जैसे पक्षियों का मिलन हुआ, जिससे जेनेटिक म्यूटेशन हुआ और पहली सच्ची मुर्गी का अंडा बना, जिस अंडे से पहली मुर्गी निकली। सामान्य अंडे की बात की जाए, तो अंडा पहले आया, लेकिन खास मुर्गी के अंडे की बात करें तो सबसे पहले मुर्गी आई।
Zara Hatke: दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब जीव, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान
5 of 5
पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज लिया सदियों पुराने सवाल का सही जवाब
- फोटो : Adobe Stock
इस शोध को पहेली सुलझाने के साथ ही अंडे के छिलके बनने की प्रक्रिया को समझने के लिए भी किया गया था। OC-17 प्रोटीन के कारण ही मुर्गी इतनी तेजी से मजबूत अंडे दे पाती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, OC-17 प्रोटीन वाली मुर्गी पहले आई।