फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

54 साल पहले इस महिला ने किया था हैंड सैनिटाइजर का 'आविष्कार', अब कोरोना वायरस से बचा रहा

Tue, 24 Mar 2020 03:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Lupe Hernandez Inventor Of Hand Sanitizer who saves people life from Corona Virus
इस महिला ने किया था हैंड सैनिटाइजर का 'आविष्कार' - फोटो : Social media

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। इसकी वजह से दुनियाभर में अब तक करीब 16 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग संक्रमित हैं। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन किया गया है, ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें और उनमें संक्रमण न फैले। घरों में कैद लोगों को भी बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। साथ ही हैंड सैनिटाइजर भी इस वायरस से बचाने में अहम भूमिक निभा रहा है। आज हैंड सैनिटाइजर भले ही आम बन चुका है, लेकिन शायद ही आप ये बात जानते होंगे कि इसका इस्तेमाल पिछले 54 सालों से होता आ रहा है। 

Lupe Hernandez Inventor Of Hand Sanitizer who saves people life from Corona Virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

क्या आप जानते हैं कि हैंड सैनिटाइजर सबसे पहले किसने बनाया था और उसके इस्तेमाल का तरीका दुनिया को बताया था? एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले इसे बनाने का आइडिया साल 1966 में अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड शहर में रहने वाली एक महिला को आया था, जिसका नाम ल्यूप हर्नान्डिज था। 

Lupe Hernandez Inventor Of Hand Sanitizer who saves people life from Corona Virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ल्यूप नर्सिंग की एक छात्रा थीं। एक दिन अचानक उनके दिमाग में आया कि किसी मरीज के पास जाने से पहले या उसके पास से आने के बाद हाथ साफ करने के लिए साबुन और पानी न हो तो क्या होगा। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न कुछ ऐसा बनाया जाए, जो साबुन से कुछ अलग हो और बिना पानी के भी काम चल जाए, साथ ही उसके इस्तेमाल से कीटाणु भी मर जाएं। ऐसे में उन्होंने एक अल्कोहल युक्त जेल बनाया और उसे अपने हाथों पर रगड़ कर यह चेक किया कि उससे क्या फायदा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lupe Hernandez Inventor Of Hand Sanitizer who saves people life from Corona Virus
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

ल्यूप का अल्कोहल युक्त जेल काम कर गया। उससे कीटाणुओं का भी सफाया हो गया और पानी की तरह उसे सुखाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। इस तरह ल्यूप का यह 'आविष्कार' धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया और बड़ी संख्या में इसका इस्तेमाल होने लगा। आज ल्यूप को बहुत कम ही लोग जानते हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में तो किसी को भी नहीं पता और न ही कोई ये जानता है कि वो अभी जिंदा भी हैं या नहीं। लेकिन उनका ये 'आविष्कार' पूरी दुनिया को फायदा जरूर पहुंचा रहा है। 

विज्ञापन
Lupe Hernandez Inventor Of Hand Sanitizer who saves people life from Corona Virus
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हाल के दिनों में हैंड सैनिटाइजर की 'आविष्कारक' के रूप में ल्यूप हर्नान्डिज का नाम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दुनियाभर के लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं, जिनकी खोज की वजह से ही आज लाखों लोगों की जिंदगी बच गई है और आगे भी बचती रहेगी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed