फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   love story of girl boy love letter written by girlfriend to convince angry boyfriend love letter viral

Viral Love Letter: 'जानू, टमाटर, कबूतर, रसगुल्ला', प्रेमी को मनाने के लिए प्रेमिका ने लिखा ऐसा लव लेटर

Thu, 02 Feb 2023 04:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 04:48 PM IST
सार

सबसे खास बात यह है कि इस प्रेम पत्र को किसी लड़के ने नहीं लिखा है, बल्कि एक लड़की ने अपने प्रेमी के लिए लिखा है। सोशल मीडिया पर अब यह लेव लेटर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

विज्ञापन
love story of girl boy love letter written by girlfriend to convince angry boyfriend love letter viral
प्रेमी को मनाने के लिए प्रेमिका ने लिखा ऐसा लव लेटर - फोटो : Instagram/theadulthumour

विस्तार

Viral Love Letter: सोशल मीडिया पर इन दिनों कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इंटरनेट पर आए दिन प्यार-मोहब्बत से जुड़े प्रेम पत्र, फोटो और वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई बेहद अनोखे होते हैं जिन्हें देखने और पढ़ने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक लव लेटर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अच्छे-अच्छे प्रेमियों का प्यार कम नजर आएगा।

विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि इस प्रेम पत्र (Love Letter) को किसी लड़के ने नहीं लिखा है, बल्कि एक लड़की ने अपने प्रेमी के लिए लिखा है। सोशल मीडिया पर अब यह लेव लेटर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वायरल लव लेटर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की का प्रेमी उससे किसी बात को लेकर नाराज है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रेमिका ने अपने नाराज प्रेमी को मनाने के लिए यह लव लेटर लिखा है। सबसे अनोखी बात यह है कि प्रेमिका ने प्रेमी को मनाने के लिए जानू, मुन्ना, राजा, टमाटर, कबूतर और रसगुल्ला जैसे शब्दों का लेटर में प्रयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल इस लव लेटर को पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। प्रेमिका ने इस लेटर में टूटी-फूटी हिंदी में लिखा है, 'जानू मैं तुम्हारे ऊपर शक नहीं करती। किसी लड़की को तुझसे बोलते हुए देखती हूं... ना तो दिल में दर्द होता है। बहुत ज्यादा होता है। जानू तुम किसी भी लड़की से बोला मत करो, न ही मुस्कुराया करो। जानू गलत नहीं समझ रही हूं, मैं आपको। जानू मुझे तुमसे प्यार है, इसलिए कह रही हूं। कबूतर मानो तो मान लेना.. न मानो तो तुम्हारी मर्जी और जानू तुम उनके घर बिल्कुल भी मत जाया करो, चाहे वो लड़की हो या न हो।  मुन्ना, कबूतर माफ करना अगर गलत लिखा हो तो। आई लव यू, आई लव यू, आई लव यू। सॉरी मुन्ना अगर कुछ गलत लिखा हो तो मेरे कबूतर, जानू, राजा, फौजी, टमाटर, रसगुल्ला। आई मिस यू.' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Adult Humour(TAH)🧿 (@theadulthumour)



अब इस लव लेटर को पढ़कर हर कोई हैरान है। इंस्टाग्राम पर theadulthumour नाम के अकाउंट से इस लव लेटर को शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस पोस्ट को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed