{"_id":"6ac0ffe768461ee8a2009fdb","slug":"little-girl-rope-worker-innocent-talk-17-million-views-viral-video-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकल को रस्सी पर काम करते देख बच्ची ने पूछ लिया ऐसा सवाल, सुनकर आप भी मुस्कुरा देंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अंकल को रस्सी पर काम करते देख बच्ची ने पूछ लिया ऐसा सवाल, सुनकर आप भी मुस्कुरा देंगे
Sat, 03 Oct 2026 06:45 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:45 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक ऊंची इमारत रस्सी के सहारे काम कर रहे मजदूर और छोटी बच्ची की बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 17 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
अंकल को रस्सी पर काम करते देख बच्ची ने पूछ लिया ऐसा सवाल, सुनकर आप भी मुस्कुरा देंगे
- फोटो : instagram
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची और एक मजदूर के बीच की बेहद प्यारी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों के बीच की बातचीत ने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो में यामी नाम की नन्ही बच्ची अपनी बालकनी से ऊंची बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर रस्सी के सहारे काम कर रहे एक मजदूर से बात कर रही है, जिनका नाम जीशान से बात कर रही है। दोनों की बातचीत इतनी सहज और अपनापन से भरा है कि वीडियो देखने वाला हर कोई हंस देगा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 17 मिलियन यानी एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में भी यामी और रस्सी वाले अंकल के बीच के इस प्यारे रिश्ते का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
'मैं आपको याद कर रही थी अंकल'
वीडियो की शुरुआत में यामी बालकनी में आती हैं और बाहर काम कर रहे जीशान को देखकर तुरंत उनसे बातचीत करना शुरू कर देती हैं। मासूमियत से भरी आवाज में वह कहती हैं कि अंकल मैं आपको याद कर रही थी। यामी की यह बात सुनकर जीशान भी प्यार से जवाब देते हैं कि वह भी उसे याद कर रहे थे। इसके बाद बच्ची उनसे कहती है कि वह स्कूल गई थी। बातचीत का अंदाज बिल्कुल ऐसा है, जैसे कोई बच्ची अपने किसी करीबी से दिनभर की बातें बता रही हो।
विज्ञापन
ऊंचाई पर रस्सी के सहारे काम कर रहे जीशान भी यामी से उसी अपनापन और प्यार से बात कर रहे हैं। दोनों के बीच की यह छोटी-सी बातचीत बताती है कि कभी-कभी रिश्तों के लिए किसी पहचान या रिश्तेदारी की जरूरत नहीं होती सिर्फ थोड़ा सा अपनापन ही काफी होता है।
View this post on Instagram
कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मसला? कहा जाता है रेड गोल्ड, शायद ही एक किलो खरीद पाए आम इंसान
17 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
यामी और जीशान की यह मासूम बातचीत सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अभी तक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग बच्ची की मासूमियत के साथ-साथ दोनों के बीच नजर आने वाले स्नेह की भी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में जीशान और यामी की बातचीत में न कोई ड्रामा है और न कोई बनावटी कहानी है। सिर्फ एक छोटी बच्ची है, उसका अंकल है और दोनों के बीच कुछ सेकेंड की ऐसी बातचीत, जो सीधे दिल तक पहुंच जाती है।
नन्हे बच्चों ने स्कूल ड्रेस में किया डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
हालांकि, यामी और जीशान की कहानी इस वीडियो के साथ खत्म नहीं होती है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि जीशान ने यामी से बुधवार को दोबारा मिलने का वादा किया था। इसके बाद जब मिलने का वह दिन आया तो नन्ही यामी अपने अंकल से मिलने के लिए बेहद खुश नजर आई।
बच्चे के रोने पर हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, सिर्फ दो मिनट में सो जाता है! वीडियो हुआ वायरल
यामी सिर्फ मिलने ही नहीं पहुंची, बल्कि अपने प्यारे अंकल के लिए समोसा और कुछ दूसरी खाने-पीने की चीजें भी लेकर आई। बच्ची बड़े प्यार से जीशान को नाश्ता देती है और अपने हाथों से उन्हें सर्व करती दिखाई देती है। जीशान को सामने देखकर यामी की खुशी देखते ही बनती है। कुछ ही पलों बाद वह अपने अंकल’ को गले लगा लेती है। दोनों के बीच का यह छोटा-सा गले मिलने वाला पल सभी को भावुक कर दिया है। यामी और जीशान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।