Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों की अनोखी कलाकारी और आस्था ने लोगों का दिल जीत लिया है। खेल-खेल में बच्चों ने टॉय ट्रक पर पर भगवान जगन्नाथ की खूबसूरत रथ यात्रा निकाली है।
विस्तार
Toy Truck Jagannath Rath Yatra Viral Video: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे बड़े और प्राचीन त्योहारों में से एक है, जो हर साल ओडिशा के पुरी में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से धूमधाम से शुरू होती है। बता दें कि, 16 जुलाई से इस पावन यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। सनातन धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा को बेहद कल्याणकारी माना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों की अनोखी कलाकारी और आस्था ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ छोटे बच्चों ने जगन्नाथ प्रभु का रथ बनाने के लिए किसी बड़ी लकड़ी का नहीं, बल्कि अपने खेलने वाले एक खिलौने वाले ट्रक का इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्रक को रंग-बिरंगे कागज, रंगीन चादरों और सुंदर-सुंदर फूलों से सजाकर भगवान का भव्य रथ बना दिया। इतना ही नहीं, बच्चों ने कपड़े और पेंट की मदद से खुद अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ और उनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रूप में प्यारी सी मूर्ति भी बनाईं और उन्हें उस रथ पर विराजमान किया।
वहीं मोहल्ले के दूसरे बच्चे पूरी श्रद्धा और खुशी के साथ भक्त बनकर उस नन्हे से रथ को रस्सी से खींच रहे हैं। सभी बच्चे खुशी से झूमते हुए और जयकारे लगाते हुए अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे है। बच्चों का यह जुलूस बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा पुरी की असली रथ यात्रा में दिखाई देता है।
श्री जगन्नाथ जी की छोटी रथ यात्रा 😍😍❣️❣️🙏 pic.twitter.com/X233cxxY1o— Mishra Aarti 🦚 (@The_ArtiMishra2) July 16, 2026
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- श्री जगन्नाथ जी की छोटी रथ यात्रा। इंटरनेट पर वीडियो देख लोग बच्चों के माता-पिता और वहां के समाज की खूब तारीफ कर रहे हैं, जो बचपन से ही इन बच्चों को भारत की संस्कृति और त्योहारों के बारे में इतने मजेदार तरीके से सिखा रहे हैं। जब बच्चे भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेते हैं, तो वे न केवल त्योहारों के महत्व को समझते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को भी सहज रूप से सीखते हैं।
Viral Video: खाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
Viral Video: महिला को घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से खंभा उखड़ते ही आ गई बाढ़, बाल-बाल बचा पालतू कुत्ता
टॉय ट्रक पर निकली इस अनोखी जगन्नाथ रथ यात्रा का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बच्चों के दिल छू लेने वाले इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह मैंने आज तक की सबसे प्यारी रथ यात्रा देखी है। भगवान जगन्नाथ इन नन्हे भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारी परंपराएं और त्योहार हमेशा जिंदा रहेंगे, जब बच्चे उन्हें इतनी खुशी और उत्साह के साथ मनाएंगे।
Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल