जब तेंदुए ने बंदर की तरह लगाई एक पेड़ से दूसरे पर छलांग, वीडियो ने मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए गजब के जानवर होते हैं। ये शक्तिशाली तो होते ही हैं, साथ ही साथ काफी चतुर भी होते हैं। इनकी एकाग्रता तो लाजवाब होती है। ये एकाग्रता खासकर तब देखने को मिलती है, जब ये शिकार की तलाश में होते हैं। ये जितनी तेजी से जमीन पर दौड़ते हैं, पेड़ों पर चढ़ने के मामले में भी कुछ कम नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक तेंदुए का वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है, जो पेड़ पर चढ़ता है और फिर किसी बंदर की भांति एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर झट से छलांग लगा देता है।
तेंदुए के इस हैरान करने वाले वीडियो को ट्विटर पर 'मरमेड' नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 1700 लोगों ने लाइक किया है और 450 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किया है।
वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'शानदार छलांग है' तो वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि यह वीडियो बेहद ही खूबसूरत है। एक महिला यूजर ने लिखा है कि 'तेंदुए बेहद ही अनोखे जानवर होते हैं।'
wow...SUPERR !!
— Mermaid (@citkusu) May 15, 2020
Leopard leaps from one tree to another ! pic.twitter.com/2CIgTP9iIY
Amazing jumping
— Max (@Max_max963) May 16, 2020
They are amazing animals!
— Laurie Beaulieu (@LaurieBeaulieu2) May 15, 2020
beautiful 🥰
— FoxyBlu (@foxyblu76) May 15, 2020
What a jump..!!!?
— suvro dahal (@suvro_dahal) May 15, 2020
What a powerful animal! Stunning!
— Darhole (@TheFarquaad) May 15, 2020