फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण का किरदार निभाते-निभाते इस शख्स ने बनवा डाली लंका मीनार, जो कुतुब मीनार को देती है टक्कर

Mon, 28 Jan 2019 04:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 28 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Lanka minar in uttar pradesh is the second highest after Qutub minar
भारत में बहुत ऐतिहासिक इमारतें हैं लेकिन कुछ मीनारे और इमारतें हैं जिनके विषय आपको जानकारी भी नहीं है। हम आपको एक ऐसे ही मीनार के बारे में बताएंगे जो रावण को समर्पित है। कहा जाता है की लंका नाम की ये मीनार दिल्ली के कुतुबमीनार के बाद सबसे ऊंचा मीनार है। जिसका निर्माण कराने वाला शख्स रामलीला में रावण की भूमिका निभाता था। जिसको रावण से इतना लगाव था कि उसने लंका नाम की मीनार ही बनवा डाला। 
Lanka minar in uttar pradesh is the second highest after Qutub minar
- फोटो : File Photo
लंका मीनार उत्तर प्रदेश के जालौन में स्थित है जिसकी ऊंचाई 210 फिट है। जबकि कुतुबमीनार की उचाई 237 फिट है। इस मीनार का निर्माण 1875 में मथुरा प्रसाद ने करवाया था। इस मीनार को बनाने में 1 लाख 75 हजार रुपए की लागत लगी थी। 
Lanka minar in uttar pradesh is the second highest after Qutub minar
कहा जाता है कि, इस मीनार का निर्माण कराने वाले मथुरा प्रसाद रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे, उन्हें रावण से इस कदर लगाव हो गया, कि उन्होने उनकी याद में लंका मीनार का ही निर्माण करा डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lanka minar in uttar pradesh is the second highest after Qutub minar
इस मीनार के भीतर रावण के पूरे परिवार का चित्रण किया गया है। इस मीनार को बनाने में करीब 20 साल का समय लगा था। मीनार के सामने भगवान शिव की प्रतिमा इस तरह से लगाई गयी है जिससे रावण 24 घंटे उनके दर्शन कर सके। 
विज्ञापन
Lanka minar in uttar pradesh is the second highest after Qutub minar
कुतुबमीनार के बाद इसी मीनार को भारत की सबसे ऊंची मीनार का दर्जा दिया गया है। इस मीनार की खास बात यह है कि इसमें भाई-बहन का जाना निषेध है क्योंकि यहां सिर्फ पति-पत्नी ही एक साथ परिक्रमा कर सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed