फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   know about the Most Dangerous Plants In The World

Most Dangerous Plants In The World: दुनिया के वे खतरनाक पौधे जिनके संपर्क में आने से जा सकती है जान

Mon, 30 Aug 2021 02:08 PM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
know about the Most Dangerous Plants In The World
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

जब पेड़-पौधों बात आती है तो चारों ओर हरियाली की बात सोचकर ही मन खुश हो जाता है। हरियाली भरे शानदार नजारों को देखना हर किसी को पसंद होता है। पेड़ो से लकड़ी, फल, फूल, सब्जियां यहां तक की कई तरह की जीवनदायिनी औषधि भी प्राप्त होती हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पेड़-पौधों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, लेकिन दुनिया में कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इन पौधों के संपर्क में आने, इन्हें छूने या फिर इनके फल आदि का सेवन करने से इंसान की मौत तक हो सकती हैं। अगर किसी को इस बारे में जानकारी न हो तो वो अपनी जान तक गवां सकता है इसलिए इन पौधों से इंसान के लिए दूर रहना ही बेहतर है। तो आइए जानते कि कौन से हैं वे पौधे....

विज्ञापन

know about the Most Dangerous Plants In The World
मैंशीनील पेड़ - फोटो : amar ujala

मंशीनील ट्री
ये पौधा मुख्य रुप से कैरिबियाई द्वीप, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी फ्लोरिडा और उत्तरी अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इस पेड़ के हरे-भरे फल देखकर कोई भी धोखा खा सकता है, लेकिन ये फल इतने खतरनाक होते हैं कि इनके सेवन से इंसान मौत की नींद सो सकता है। वैसे तो इस पेड़ की लकड़ी और अन्य भागों में भी जहर पाया जाता है लेकिन सबसे खतरनाक इसका फल माना जाता है इसलिए इसके फलों को (Death Apple) मौत का सेब भी कहा जाता है। हालांकि अब कैरिबियाई कारपेंटर इस पेड़ की लकड़ियों का प्रयोग फर्नीचर बनाने में करने लगे हैं, लेकिन इसे बहुत ही सावधानी से काटा जाता है और इसका जहर खतम करने के लिए काफी दिनों तक धूप में सुखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

know about the Most Dangerous Plants In The World
रोजरी पी - फोटो : Social media

रोजरी पी
इस पेड़ के बीजों का इस्तेमाल प्रार्थना की माला यानी (रोजरी) बनाने में किया जाता था, इसलिए इसका नाम रोजरी पी है। इस पेड़ पर लगने वाले लाल रंग के बीज बहुत ही सुंदर लगते हैं लेकिन इनका सेवन इंसान के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। वैसे तो इन बीजों को छूने पर ये खतरनाक नहीं होते हैं लेकिन इन बीजों के टूटने या चबाने पर ये इंसान की जान के लिए घातक होता है।  

विज्ञापन

know about the Most Dangerous Plants In The World
जहरीला पौधा - फोटो : सोशल मीडिया

होगवीड
आम बोलचाल की भाषा में इसे होगवीड या फिर कलर ट्री कहा जाता है। ये पौधा लगभग 14 फीट तक लंबा होता है इस पौधे के सफेद फूल दिखने में काफी सुंदर लगते हैं लेकिन ये इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसके संपर्क में आने से इंसान के शरीर पर छाले पड़ जाते हैं और फिर ये खतरनाक रुप ले लेते हैं। इन छालों में मवाद भर जाता है और इससे बनने वाले घाव सही होने के बाद भी इसके निशान सालों तक रहते हैं। यहां तक की सही होने के बाद भी इंसान कई महीनों तक धूप में नहीं निकल सकता है। गलती से भी अगर इस पौधे का कोई हिस्सा ये इसके फूलों का रस आदि आंख में चला जाए तो इंसान अंधा तक हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed