एक ऐसा देश, जहां की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन यहां के 63 फीसदी लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे हैं। यानी कि न उनके पास भरपेट खाना खाने के लिए ही पैसे हैं और न ही पहनने के लिए कपड़े। लेकिन यहां के राजा के पास अरबों की संपत्ति है और ये संपत्ति दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। यह राजा ऐशो-आराम की जिंदगी जीता है।
2 of 9
स्वाजीलैंड के राजा
- फोटो : Social media
इस देश का नाम है 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी', जिसे पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था। साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा मस्वाती तृतीय ने इसका नाम बदलने की घोषणा की थी।
3 of 9
स्वाजीलैंड (द किंगडम ऑफ इस्वातिनी)
- फोटो : Social media
दरअसल, (इस्वातिनी) स्वाजीलैंड एक अफ्रीकी देश है, जो 17 हजार 360 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह देश कुदरती तौर पर इतना खूबसूरत है कि इसे रहस्यों से भरा देश भी कहा जाता है।
4 of 9
स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय और उनकी पत्नी
- फोटो : Social media
यहां के राजा मस्वाती तृतीय को दुनिया के सबसे धनी राजाओं को गिना जाता है। उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास खुद का एक हवाईअड्डा (एयरपोर्ट) और दो निजी जेट विमान भी हैं।
5 of 9
स्वाजीलैंड में फेस्टिवल के दौरान नृत्य करती लड़कियां
- फोटो : Social media
इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में 'उम्हलांगा सेरेमनी' फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने नृत्य करती हैं।