फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jharkhand Elephant Attack In Ramgarh Wild Elephant Can Be Seen In Video Of Killing Person

Video: हाथियों के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, गजराज ने कुचलकर ले ली जान, वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Thu, 18 Dec 2025 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 05:21 PM IST
सार

Hathi Ke Hamle Ka Video: झारखंड के रामगढ़ से एक डराने वाली वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। एक युवक को हाथियों के साथ फोटो खींचना और रील बनाना मंहगा पड़ गया। इससे हाथी इतना नाराज हुआ कि युवक की कुचलकर जान ले ली। 
 

विज्ञापन

विस्तार

Hathi Ke Hamle Ka Video: जंगल में इंसान की एक छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ हमेशा शांत दिखने वाले हाथी से दूर रहने की सलाह देते हैं। झारखंड के रामगढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसने यह साबित कर दिया है। एक जंगली हाथी ने एक शख्स को इतने दर्दनाक तरीके से मारा कि उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। जंगली हाथी की खौफनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगली हाथी का गुस्सा एक शख्स पर फूटटा है। विशाल हाथी ने शख्स को  अपने भारी-भरकम पैरों से कुचलता है। फिर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। कुचलने के बाद सूंड में लपेटकर ऐसे पटका, जैसे कोई धोबी पटक-पटककर कपड़ा धो रहा हो। शख्स की जान चली गई थी, लेकिन हाथी मान नहीं रहा था। इस घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। लेकिन हाथी मानने को तैयार नहीं था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन


क्यों नाराज हुआ हाथी?

वन विभाग ने बताया कि कुछ दिन पहले करीब 24 हाथी रास्ता भटक कर आबादी की तरफ आ गए थे। हाथियों का झुंड खाने की तलाश में खेतों और गांवों की ओर जाने लगे थे, जिन्हें वन विभाग वापस भेजने में लगा था। मंगलवार शाम हाथी को देखने और सेल्फी लेने के चक्कर में वहां भीड़ जमा होने लगी। हालांकि वन विभाग बार-बार हिदायत दे रहा था कि हाथियों से दूर रहें, लेकिन कुछ युवकों को रील बनाने का जुनून सवार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन





Viral: दीमापुर रेलवे स्टेशन पर हैरान करने वाली घटना, रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंची थार, पुलिस हरकत में
 
Viral Video: इस यूनिवर्सिटी में एस्केलेटर हो गया 'आउट ऑफ कंट्रोल' और फिर..., वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इंसानों को देखकर आगबबूला हो गया हाथी

इंसानों की भीड़ देखकर एक हाथी खतरा महसूस करने लगा और भड़का गया। हाथी जंगल की तरफ लौटने की जगह लोगों की तरफ दौड़ पड़ा। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ में एक शख्स हाथी की चपेट में आ गया। इससे पहले कि वो भाग पाता, हाथी ने अपने पैरों से उसे कुचल दिया। इसके बाद फिर सूड़ में पकड़कर पटकने लगा। कुछ सेकेंड में ही शख्स की जान चली गई। हाथी के हमले में मारे गए शख्स की पहचान 35 साल के अमित रजवार के रूप में हुई है। जब तक वन विभाग की टीम आती, तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। वन विभाग ने हिदायत दी है कि जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखें और अपनी जान जोखिम में न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed