फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   japanese actress sora oyi who taught china youngster how to make physical relationship

सारा ओई: वो जापानी पॉर्न स्टार जिसने चीनी नौजवानों को 'सेक्स सिखाया'

Thu, 18 Jan 2018 12:42 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 18 Jan 2018 12:42 PM IST
japanese actress sora oyi who taught china youngster how to make physical relationship
जब जापानी अभिनेत्री और पूर्व पॉर्न स्टार सोरा ओई ने इंटरनेट पर अपनी शादी की घोषणा की चीन के सोशल मीडिया पर हंगामे के हालात बन गए। इसकी वजह भी है। सोरा ओई ने इंटरनेट पर सक्रिय चीन के नौजवानों की जिंदगी में आश्चर्यजनक रूप से एक अहम रोल निभाया है। नए साल के पहले दिन सोरा ओई ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीर पोस्ट की और दुनिया भर में मौजूद अपने चाहने वालों को ये खुशखबरी सुनाई।


कुछ ही घंटे बीते थे कि चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर उनके पोस्ट को 170,000 से ज्यादा कॉमेंट और 830,000 से ज्यादा लाइक्स मिल गए। एक चाहने वाले ने लिखा, "हम आपकी फिल्मे देखते हुए बड़े हुए हैं। हम हमेशा की तरह आपको सपोर्ट करेंगे।" वीबो पर एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप हमेशा हमारे लिए एक देवी की तरह रहेंगी... हम आपकी खुशी की कामना करते हैं।"

 

टीचर सारा ओई

japanese actress sora oyi who taught china youngster how to make physical relationship
वो साल 2000 वाले दशक का शुरुआती समय था जब सोरा ओई ने पॉर्नोग्राफी में अपने करियर की शुरुआत की। एक अनुमान है कि सोरा ओई ने 90 से ज्यादा उन फिल्मों में काम किया है जो खास तौर पर वयस्कों के लिए बनाई गई थी। साल 2003 से 2005 के दौरान तकरीबन हर महीने उनकी कोई न कोई नई फिल्म रिलीज हुई।

चीन में पॉर्नोग्राफी पर प्रतिबंध है लेकिन इसके बावजूद चीनी नौजवान सोरा ओई के दीवाने हैं। 27 साल के नौजवान लिउ कियांग (बदला हुआ नाम) ने बीबीसी से कहा, "बहुत से चीनी नौजवानों को किशोरावस्था में ठीक से यौन शिक्षा नहीं मिल पाती है। सोरा ओई इन्हीं हालात में हमारी टीचर बन गईं।"

चीन में इंटरनेट के लिए नौजवानों का जुनून और सोरा ओई की लोकप्रियता भी तकरीबन एक साथ ही परवान चढ़ रही थी। नए वेब पोर्टल, ऑनलाइन कम्यूनिटीज और वीडियो साइट्स एक-एक करके आते गए और इंटरनेट पर हर तरह की जानकारी फैलती चली गई। इसमें प्रतिबंधित पॉर्न सामाग्री भी शामिल थी।

लिउ कियांग हाई स्कूल के जमाने में अपने दोस्तों के साथ एमपीफोर प्लेयर पर सोरा ओई के पॉर्न वीडियोज देखा करते थे लेकिन इंटरनेट की लोकप्रियता से पॉर्न देखना आसान हो गया। चायनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के जापानी अध्ययन विभाग में प्रोफेसर वाई-मिंग एनजी कहते हैं, "सोरा ओई बिलकुल सही समय पर चीन में उभरीं। जब चीन बाहरी दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोल रहा था, सोरा ओई उसी दौर में देश में लोकप्रिय हुईं।"
 

चीन में यौन शिक्षा

japanese actress sora oyi who taught china youngster how to make physical relationship
चीन के युवाओं के लिए सेक्स के बारे जानकारी हासिल करने का पॉर्न एक प्रमुख जरिया है। वहां स्कूल में सीमित यौन शिक्षा का प्रावधान है और ज्यादातर मां-बाप बच्चों को यौन के बारे में बताने से शर्माते हैं।
साल 2009 में पीकिंग यूनिवर्सिटी ने एक स्टडी की थी जिसमें 22,000 किशोरों और नौजवानों से यौन मुद्दों पर सवाल पूछे। स्टडी में भाग लेने वाले किशोरों और नौजवानों की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच थी। उनसे प्रजनन से जुड़े तीन सवाल पूछे गए थे।

स्टडी में भाग लेने वालों में केवल 4।।4 फीसदी लोग ही इन सवालों के सही-सही जवाब दे पाए। शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि चीन के कई नौजवान सेक्स के बारे में खुद ही सीख लेते हैं। लेकिन चीन की पहली महिला सेक्सोलॉजिस्ट लिन यिन्हे यौन शिक्षा के लिए पॉर्न के इस्तेमाल के खतरे से आगाह करती हैं।

लिन यिन्हे कहती हैं, पॉर्न सेक्स को बढ़ा चढ़ाकर दिखलाता है और इससे कुछ नौजवान गलत रास्ते पर जा सकते हैं क्योंकि वे खुद की तुलना पॉर्न एक्टर्स से करने लगते हैं। दूसरे जानकार भी ये मानते हैं कि पॉर्न से लोगों का सेक्स के प्रति रवैया बिगड़ सकता है। इससे यौन स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

चीन में लोकप्रियता

japanese actress sora oyi who taught china youngster how to make physical relationship
एक सवाल ये भी है कि इंटरनेट पर पॉर्न इतनी मात्रा में और जब चाहें तब उपलब्ध है, तो सोरा ओई में क्या खास है? एशियाई देशों में सेक्स आज भी एक वर्जित विषय माना जाता है। लेकिन सोरा ओई ने पॉर्नोग्राफी में अपने करियर की वजह से कभी खुद को कमतर करके नहीं आंका।

उन्होंने हमेशा यही कहा कि वे अपने काम को पसंद करती हैं क्योंकि वे दुनिया भर में फैले अपने चाहने वालों से मिलजुल सकती हैं, उनसे बात कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर मिलने वाले अपमानजनक कॉमेंट्स का जवाब भी वे बेहद सलीके से देती हैं। इससे उन्होंने अपने फैंस के बीच लोकप्रियता और इज्जत दोनों कमाई है।

सोरा ओई ने साल 2011 में पॉर्नोग्राफी छोड़ दी। उन्होंने एक्टिंग में फुलटाइम काम शुरू कर दिया, गायन में हाथ आजमाया। उनके म्यूजिक वीडियो आए, फिल्में रिलीज हुईं और चीन सोरा ओई के लिए एक अहम मार्केट बन गया।

सोरा ओई के मैनेजर ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने चीनी संस्कृति को अपनाने के लिए खासी मेहनत की है। वो वीबो पर अपना हर मैसेज चीनी भाषा में खुद लिखती हैं। लेकिन ये विरोधाभास ही है कि चीन में सोरा ओई के चाहने वालों की बड़ी तादाद है लेकिन जापान के साथ चीन के तल्ख रिश्ते रहे हैं।

सेनकाकु द्वीप समूह (इसे चीन दियाओयु द्वीप समूह कहता है) को लेकर चीन और जापान के बीच विवाद है और चीनी इंटरनेट पर एक बात मशहूर है कि दियाओयु द्वीप समूह चीन का है और सोरा आई पूरी दुनिया कीं।

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed