फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Is it a Bird or a Rabbit Viral optical issusion video Confused people

पक्षी है या खरगोश? इस वायरल वीडियो को देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

Thu, 22 Aug 2019 01:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Is it a Bird or a Rabbit Viral optical issusion video Confused people
क्या ये कोई पक्षी है या खरगोश? - फोटो : Twitter/Dan Quintana

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर वो चीज है क्या? एक ऐसा ही वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा और सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये है क्या? कोई पक्षी या खरगोश? 

विज्ञापन

वीडियो देखकर पहली बार में ऐसा लगता है कि कोई शख्स कौवे जैसे दिखने वाले किसी पक्षी का सिर सहला रहा है, लेकिन अगर आप ध्यान से देखें तो हैरान रह जाएंगे, क्योंकि असल में वो कोई पक्षी नहीं बल्कि काले रंग का एक खरगोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस खरगोश ने अपने दोनों कान कुछ इस तरह से ऊपर उठा रखे हैं, जैसे वो किसी पक्षी की चोंच हो। नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय में जैविक मनोचिकित्सा के एक वरिष्ठ शोधकर्ता डैन क्विंटाना ने इस वीडियो को रविवार को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था और कैप्शन में लिखा था, 'खरगोशों प्यार से अपनी नाक पर सहलवा रहा है।' 

विज्ञापन

इस वीडियो को अब तक 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को ट्वीट किया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि वीडियो देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि यह कोई पक्षी है या खरगोश? 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed