क्रिकेट के क्षेत्र में अक्सर आपने वेस्टइंडीज का नाम सुना होगा और इसके खिलाड़ियों को खेलते भी देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि वेस्टइंडीज कोई देश नहीं है? दरअसल, यह क्रिकेट खेलने वाले देशों का एक समूह है, जिसे 'कैरिबियन देश' कहते हैं। आपको बता दें कि कैरिबियन द्वीप में कुल 28 देश और प्रांत आते हैं, जिनमें से 15 देशों और प्रांतों के खिलाड़ियों से मिलकर वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम बनती है।
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरिबियाई क्षेत्र अंध महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। यह द्वीपसमूह 4,020 किलोमीटर लंबा और 257 किलोमीटर चौड़ा है, जिसमें 7000 से अधिक द्वीप स्थित हैं। मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल जमैका द्वीप के रहने वाले हैं। इसी तरह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में मौजूद सभी खिलाड़ी किसी न किसी देश या प्रांत से संबंध रखते हैं।
3 of 5
कैरिबियन द्वीपसमूह
- फोटो : Social media
क्या आपको पता है कि आखिर इस द्वीपसमूह का नाम कैरिबियन ही क्यों पड़ा? दरअसल, यहां एक 'कैरिब' नाम की एक जनजाति रहती है, जिनके नाम पर ही इस द्वीपसमूह का नाम कैरिबियन पड़ा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाति के लोग नरभक्षी यानी आदमखोर थे और इंसानों का मांस खाते थे।
4 of 5
सेंट किट्स एंड नेविस
- फोटो : Social media
कैरिबियन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा देश क्यूबा है जबकि सबसे छोटा देश सेंट किट्स एंड नेविस है। क्यूबा जहां करीब 42 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है तो वहीं सेंट किट्स एंड नेविस महज 261 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
5 of 5
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों का राष्ट्रीय गीत गाया जाता है, लेकिन चूंकि वेस्टइंडीज कोई देश नहीं है, इसलिए इसका कोई भी राष्ट्रीय गीत नहीं है। इस टीम के खिलाड़ी 'क्रिकेट एंथम' गाते हैं। यहां का झंडा भी एक क्रिकेट फ्लैग ही है।